एक्सप्लोरर

Threads vs Twitter: मेटा के नए ऐप पर स्विच करने से पहले ये बातें जरूर जान लीजिए

Instagram Threads: ट्विटर से थ्रेड्स पर स्विच करने की सोच रहे हैं तो पहले जरा ये बातें जान लीजिए. इन बातों को जान लेने से आपको ऐप के बारे में काफी क्लैरिटी मिल जाएगी. 

Meta's Threads: मेटा ने ट्विटर का कंपटीटर ऐप थ्रेड्स लॉन्च कर दिया है और इसे अब तक 80 मिलियन से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं. ऐप को लॉन्च करने पर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने 11 साल बाद ट्विटर पर कुछ पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने इन डायरेक्टली एलन मस्क से कहा कि ट्विटर का कम्पटीटर आ चुका है. क्या आपने ट्विटर का कम्पटीटर ऐप यूज किया है? अगर नहीं, तो हम आपको कुछ बातें बताने वाले हैं जिसके बाद आपको ऐप के बारे में काफी क्लैरिटी मिल जाएगी और फिर आप अपना डिसीजन बना सकते हैं.

अब तक 80 मिलियन से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड 

मेटा का थ्रेड्स ऐप अब तक 80 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया है. कंपनी ने 5 जुलाई को इसे लॉन्च किया था. थ्रेड्स ऐप इंस्टाग्राम से लिंक  है और केवल वही लोग इसे यूज कर सकते हैं जो इंस्टाग्राम चलाते हैं. इंस्टाग्राम पर 1.3 बिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स है. इसी बात का फायदा थ्रेड्स को मिला है और इसका यूजरबेस एकदम बड़ा है. इधर, ट्विटर की बात करें तो साल 2022 के अंत तक इसके 259 मिलियन यूजर्स हो चुके थे.

बता दें, मेटा ने थ्रेड्स ईयू क्षेत्र में लॉन्च नहीं किया है. ऐसा इसलिए क्योकि EU में स्ट्रिक्ट प्राइवेसी रूल्स हैं और मेटा इन रूल्स को फॉलो नहीं करता.  

कुछ मायनो में ट्विटर के जैसा ही है ऐप 

थ्रेड्स ऐप ट्विटर की तरह ही है. इसमें आप री-पोस्ट, पोस्ट, वीडियो शेयर आदि कई चीजें कर सकते हैं जैसा हम ट्विटर में करते हैं. थ्रेड्स में आप 500 कैरेक्टर तक की पोस्ट और 5 मिनट तक की वीडियो पोस्ट कर सकते हैं जबकि ट्विटर में फ्री यूजर्स केवल 280 कैरेक्टर और 2.5 मिनट तक की ही वीडियो पोस्ट कर सकते हैं.

ट्विटर को रिप्लेस नहीं करेगा थ्रेड्स 

इंस्टाग्राम हेड Adam Mosseri ने बीते दिन The Verg के जर्नलिस्ट Alex Heath से कहा कि ये ऐप ट्विटर को रिप्लेस नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि इसका मकसद उन समुदायों के लिए एक पब्लिक स्पेस बनाना है जिन्होंने वास्तव में ट्विटर को कभी नहीं अपनाया. Adam Mosseri ने ये भी कहा कि थ्रेड्स हार्ड न्यूज और पॉलिटिक्स के लिए नहीं है.

प्राइवेसी कंसर्न 

ट्विटर के एक्स सीईओ जैक डोर्सी ने कुछ समय पहले एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बताया कि मेटा का थ्रेड्स यूजर्स की सभी जानकारी चाहता है. यानि ये ऐप आपकी लोकेशन, टेस्ट, हिस्ट्री आदि तमाम चीजों का एक्सेस चाहता है. इससे लोगों की प्राइवेसी के ऊपर सवाल खड़ा होता है. प्राइवेसी के चलते ही ये ऐप EU में लॉन्च नहीं हुआ है.

अकाउंट नहीं हो सकता डिलीट

एकऔर बात ये है कि फ़िलहाल आप थ्रेड्स में आ तो सकते हैं लेकिन अकॉउंट को डिलीट नहीं कर सकते. यानि अगर आप थ्रेड्स अकाउंट को डिलीट करना चाहते हैं तो ऐसा करने के लिए आपको अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट करना होगा. खैर बीते दिन एक अच्छी खबर ये आई कि जल्द कंपनी यूजर्स को थ्रेड्स अकाउंट को अलग से डिलीट करने का ऑप्शन देगी. यानि बिना इंस्टा अकाउंट को नुकसान पहुँचाए हुए आप थ्रेड्स अकॉउंट को डिलीट कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 2 को ऑफलाइन हाथो-हाथ खरीद पाएंगे आप, इस शहर के लोगों की मौज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Android का Logo हरा Robot ही क्यों है? जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
Android का Logo हरा Robot ही क्यों है? जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
Electric Toothbrush में क्यों आती है तेज आवाज? ये है टेक्नोलॉजी
Electric Toothbrush में क्यों आती है तेज आवाज? ये है टेक्नोलॉजी
Jio का Mega Anniversary Offer, 3,599 रुपए प्लान में सालभर मिलेंगे इतने फायदे
Jio का Mega Anniversary Offer, 3,599 रुपए प्लान में सालभर मिलेंगे इतने फायदे
GPT-6 vs Claude vs Gemini : Context Window से Price तक, जानें कौन-सा AI बेस्ट?
GPT-6 vs Claude vs Gemini : Context Window से Price तक, जानें कौन-सा AI बेस्ट?

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेरिस में बना हिंदू मंदिर, उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- 'आने वाले वक्त में...'
पेरिस में बना हिंदू मंदिर, उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- 'आने वाले वक्त में...'
'स्वतंत्र भारद्वाज पर क्यों लगाए POSCO और SC-ST एक्ट', बिहार में उसके गांव में आक्रोश
'स्वतंत्र भारद्वाज पर क्यों लगाए POSCO और SC-ST एक्ट', बिहार में उसके गांव में आक्रोश
PAK बॉर्डर के नजदीक क्या हो रहा, गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'मुसलमानों के...'
PAK बॉर्डर के नजदीक क्या हो रहा, गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'मुसलमानों के...'
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
एक साल में दी थीं 35 फिल्में, 369 कारों और अरबों के मालिक, जानें ममूटी की दिलचस्प बातें
एक साल में दी थीं 35 फिल्में, 369 कारों के मालिक, जानें ममूटी की दिलचस्प बातें
तेहरान के नक्शे पर ट्रंप, खुद का चेहरा लगाकर बताया असली मकसद, मचा बवाल
तेहरान के नक्शे पर ट्रंप, खुद का चेहरा लगाकर बताया असली मकसद, मचा बवाल
BRICS Summit से पहले दिल्ली के होटल फुल, एक रात का किराया पहुंचा 14 लाख!
BRICS Summit से पहले दिल्ली के होटल फुल, एक रात का किराया पहुंचा 14 लाख!
चेन्नई मेट्रो में गर्लफ्रेंड से ब्याज की तुलना, विज्ञापन पर मचा बवाल
चेन्नई मेट्रो में गर्लफ्रेंड से ब्याज की तुलना, विज्ञापन पर मचा बवाल
Embed widget