Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब नहीं दे पाए थे क्योंकि सुरक्षा कारणों से वह सदन में ही नहीं आए थे। तब आरोप लगे थे कि विपक्ष की महिला सांसदों ने सदन में ही पीएम पर हमले की साजिश रची थी, इसलिए प्रधानमंत्री सदन में नहीं आए थे। तब से प्रधानमंत्री पर विपक्ष हमले कर रहा है। इस बीच, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर 4 फरवरी को लोकसभा के अंदर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से कुछ मिनट पहले ही कांग्रेस की महिला सांसद उनकी सीट के पास जमा हो गईं थीं। उस दिन सेशन अचानक रोक दिया गया था और पीएम का संबोधन टाल दिया गया था। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं।


























