एक्सप्लोरर

एडवांस फीचर्स से लैस Thomson की तीन वॉशिंग मशीन भारत में लॉन्च, इनसे होगा मुकाबला

Thomson ने भारत में तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं. कंपनी ने इसके दो टॉप-लोड मॉडल जबकि एक फ्रंट-लोड मॉडल मार्केट में उतारे हैं.

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson भारतीय बाजार में अपने पैर जमा रही है. इसके लिए कंपनी ने तीन वॉशिंग मशीन भारत में लॉन्च की हैं. थॉमसन ने दो टॉप-लोड मॉडल जबकि एक फ्रंट-लोड मॉडल मार्केट में उतारा है. इनका वजन 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम है. खासतौर पर इन मशीनों को भारतीय यूजर्स के मुताबिक बनाया गया है. इन्हें 5 stat रेटिंग्स मिली हैं.

Thomson की टॉप-लोड वॉशिंग मशीन Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर से लैस है, जिससे कपड़े पूरी तरह से साफ हो जाते हैं. इन दोनों वॉशिंग मशीनों में एयर ड्राई फंक्शन दिया गया है. इस फंक्शन के जरिए यूजर्स के कपड़े जल्दी सूख सकते हैं. खास बात ये है कि इन दोनों वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर दिया गया है.

Thomson की फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन Thomson की 10.5 किलोग्राम की कैपेसिटी वाली फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन का एंटी-वाइब्रेशन डिजाइन दिया गया है. जिससे मशीन में किसी तरह की आवाज नहीं होती है. ये मशीन में वेरिएबल टेम्परेचर फीचर से लैस है, जिससे यूजर्स अपने हिसाब से पानी का तापमान बढ़ा सकते हैं. इस मशीन में भी चाइल्ड लॉक फीचर दिया गया है.

कीमत Thomson ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए जबकि 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए तय की है. इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल को आप 22,999 रुपए में खरीद सकेंगे. ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर दो साल की वारंटी दी जा रही है. वहीं इनकी मोटर पर पांच साल की वारंटी मिलेगी. अगर आप तीनों वॉशिंग मशीनों को खरीदना चाहते हैं तो एक सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं.

LG और Samsung से होगा मुकाबला Thomson की इन ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन का मुकाबला LG और SAMSUNG की मशीनों से होगा. LG की बात करें तो कंपनी इन्वर्टर फुली-आटोमेटिक टॉप लोडिंग वाशिंग मशीन (LG T7581NDDLG) काफीपॉपुलर है. यह ,मशीन 6.5 kg कैपेसिटी के साथ आती है. इसमें 8 वॉश प्रोग्राम हैं जो वॉशिंग रिक्वायरमेंट्स को पूरा करने में मदद करते हैं. यह मशीन कपड़ों को धो कर सुखा भी सकती है. मशीन 220 वोल्ट वोल्टेज की बिजली की खपत करती है. फ्लिपकार्ट पर इस मशीन की कीमत 17,990 रुपये है वैसे अलग-अलग जगह पर इसकी कीमत भी ऊपर नीचे हो सकती है.

वहीं बात Samsung की फुली-आटोमेटिक टॉप लोडिंग वाशिंग मशीन (WA62M4100HY/TL) की बात करें तो इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 13,290 रुपये है. यह 6.2 kg कैपेसिटी के साथ आती है.इसमें 6 वॉश प्रोग्राम दिए हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल आकर सकते हैं. यह मशीन आपके कपड़ों को धो कर सुखा भी सकती है. यह मशीन 220 वोल्ट वोल्टेज की बिजली की खपत करती है.

ये भी पढ़ें

जब खरीदना हो 55 इंच का बिग साइज़ स्क्रीन स्मार्ट टीवी तो ये ऑप्शन बन सकते हैं आपकी पसंद नॉर्मल टीवी को जब बनाना हो स्मार्ट टीवी, तो ये डिवाइस बनेंगे आपका सहारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेकंड हैंड iPhone लेने से पहले, ये चीज जरूर चेक कर लें
सेकंड हैंड iPhone लेने से पहले, ये चीज जरूर चेक कर लें
फोन का कैमरा धुंधली फोटो लेता है? तो इन सेंटिंग्स को बदल दें
फोन का कैमरा धुंधली फोटो लेता है? तो इन सेंटिंग्स को बदल दें
Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए बदलेगा रिचार्ज का तरीका, TRAI ने दिया 30 दिन का समय
Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए बदलेगा रिचार्ज का तरीका, TRAI ने दिया 30 दिन का समय
एक App से दूसरे App तक WhatsApp का कनेक्शन, जानें कैसे करें Link
एक App से दूसरे App तक WhatsApp का कनेक्शन, जानें कैसे करें Link

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर? खुद बताया सच
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर? खुद बताया सच
बिहार: MLC चुनाव में महागठबंधन का बिखरा कुनबा, मैदान में 15 उम्मीदवार
बिहार: MLC चुनाव में महागठबंधन का बिखरा कुनबा, मैदान में 15 उम्मीदवार
शुभमन गिल ने की धोनी-गांगुली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास
शुभमन गिल ने की धोनी-गांगुली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास
टीवी-बंगाली सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में छाईं पाओली दाम, रेस्तरां मालिक से की थी शादी
बंगाली सिनेमा से बॉलीवुड तक में छाईं पाओली दाम, रेस्तरां मालिक से की शादी
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट को लेकर संजय निरुपम ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट को लेकर संजय निरुपम ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
इंसानी दिमाग में होते हैं 86 अरब न्यूरॉन्स, फिर कंप्यूटर से तेज क्यों नहीं चलता?
इंसानी दिमाग में होते हैं 86 अरब न्यूरॉन्स, फिर कंप्यूटर से तेज क्यों नहीं चलता?
Jeep खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, 4 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Jeep खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, 4 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Embed widget