एक्सप्लोरर

सेल में स्मार्टफोन खरीदने का है प्लान? इन 5 बातों को बिल्कुल न करें नज़रअंदाज

वैसे तो जब आप स्मार्टफोन खरीदते हैं तो कई सारे फैक्टर्स पर ध्यान देते हैं. लेकिन अगर फोन की स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई कंफ्यूजन है तो बस 5 बेसिक बातों का ख्याल रखें ताकि जब भी आप फोन खरीदें तो आपको बेस्ट डील मिले.

फेस्टिवल सीज़न में ऑनलाइन ऑफलाइन सेल ही सेल है. खासतौर पर लोग स्मार्टफोन डील में खरीदने की प्लानिंग करते हैं. लेकिन आप जब भी स्मार्टफोन खरीदें या अपग्रेड का सोचें तो कुछ बातों का जरूर ख्याल रखें. स्मार्टफोन खरीदते टाइम उसकी कीमत के अलावा कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर और डिस्प्ले के बारे में अच्छी तरह रिसर्च करें ताकि आपका फोन वैल्यू फॉर मनी हो

कैमरे पर फोकस

आजकल स्मार्टफोन का सबसे ज्यादा यूज कॉल और वॉट्सएप के अलावा फोटो खींचने में होता है ऐसे में ऐसा स्मार्टफोन खरीदें जिसमें आपको शानदार कैमरा क्वालिटी मिले. अच्छे कैमरे वाले स्मार्टफोन हर बजट सेगमेंट में मिल जाएंगे लेकिन अच्छे फोटो क्लिक करने के लिये आपको फोन के कैमरे की डिटेलिंग पर जाना होगा. ऐसा फोन खरीदें जिसके कैमरे में मेगापिक्सल ज्यादा हों, साथ कैमरे का अपर्चर, आईएसओ लेवल और ऑटोफोकस जैसे फीचर भी जरूर देखें

बैटरी हो बेहतर

स्मार्टफोन में अच्छी बैटरी होना भी बेहद जरूरी है. आजकल स्मार्टफोन का यूज दिनभर यूट्टूब देखने, वीडियो देखने या  वीडियो कॉल और मैसेज करने में होता है. कई लोग तो अपना फोन पूरे 24 घंटे ऑन रखते हैं ऐसे में स्मार्टफोन में बैटरी बहुत जल्दी डिस्चार्ज होती है. फोन खरीदने के टाइम बैटरी फैक्टर पर ध्यान दें और पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदें जिससे फोन को बहुत जल्दी जल्दी चार्ज करने की जरूरत ना पड़े

प्रोसेसर हो फास्ट

प्रोसेसर एक तरह से स्मार्टफोन का सॉफ्टवेयर है. जितना नया और एडवांस प्रोसेसर होगा आपका फोन उतना ही फास्ट चलेगा और कई बार ज्यादा ऐप खोलने पर भी फोन हैंग नहीं होगा. इसीलिये फोन खरीदते टाइम उसके प्रोसेसर पर ध्यान दें. अगर आपको फोन पर गेमिंग का शौक है तो उसके लिए भी सबसे जरूरी है कि प्रोसेसर फास्ट हो.

डिस्प्ले भी हो बढ़िया

आजकल फोन का डिस्प्ले काफी नोटिस करने वाला पॉइंट है. स्मार्टफोन में अच्छी एचडी और बिग स्क्रीन का ट्रेंड है और खासतौर पर वीडियो और गेमिंग के लिये बड़ी डिस्प्ले और हाई रेजोल्यूशन जरूरी है. ऐसे में जब आप नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो उसके डिस्प्ले को नजरअंदाज न करें.  आजकल एलसीडी स्क्रीन के मुकाबले एमोलेड डिस्प्ले ज्यादा चलन में है

वैल्यू फॉर मनी

हर कोई चाहता है कि कम कीमत में अच्छा फोन मिल जाये और इसी टर्म को वैल्यू फॉर मनी कहते हैं. इसलिये आप जब भी नया फोन खरीदें ये जरूर कैल्कुलेट करें कि वो फोन उस कीमत के हिसाब से ठीक है या महंगा है. कई बार कम कीमत में अच्छे फीचर्स मिल जाते हैं और कई बार ब्रैंड की वजह से उन्ही फीचर्स वाले कुछ फोन महंगे आते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget