एक्सप्लोरर

इन सात देशों के पास हैं सबसे खतरनाक ICBM मिसाइलें, कितने इस्लामिक देश हैं लिस्ट में? जानिए पूरी रिपोर्ट

2025 में दुनिया की सबसे ताकतवर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें रूस, अमेरिका, चीन, भारत और फ्रांस जैसे देशों के पास हैं. इस लिस्ट में अब तक कोई भी इस्लामिक देश शामिल नहीं हो पाया है.

दुनिया में ताकत की असली पहचान सिर्फ सेना या हथियारों से नहीं होती, बल्कि यह भी देखा जाता है कि किस देश के पास कितनी दूर तक मार करने वाली मिसाइलें हैं. आज हम बात कर रहे हैं उन इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBMs) की, जो एक बार लॉन्च हो जाएं तो हजारों किलोमीटर दूर दुश्मन को पल भर में तबाह कर सकती हैं.

ICBM यानी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल वो हथियार हैं जो 5,500 किलोमीटर या उससे ज्यादा दूरी तक मार कर सकते हैं. ये मिसाइलें परमाणु हथियार लेकर चलती हैं और इतनी तेज होती हैं कि कोई इन्हें रोक भी नहीं सकता. आज की ICBMs में 'MIRV' टेक्नोलॉजी होती है, जिसमें एक ही मिसाइल से कई टारगेट पर हमला किया जा सकता है.

अब सवाल ये उठता है कि दुनिया के किन देशों के पास हैं सबसे ताकतवर ICBMs? और क्या इनमें कोई इस्लामिक देश शामिल है? चलिए जानते हैं.

2025 में सबसे खतरनाक ICBM मिसाइलें रखने वाले टॉप 7 देश

1. रूस – RS-28 Sarmat, RS-24 Yars, R-29RMU2.1 Layner

रूस के पास ICBMs का सबसे बड़ा जखीरा है – करीब 306 मिसाइलें, जो 1,185 परमाणु हथियारों के साथ हमला कर सकती हैं. 'सैटन II' नाम से मशहूर RS-28 Sarmat दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल मानी जाती है, जिसकी रेंज 18,000 किलोमीटर तक है.

2. चीन – DF-41, JL-2

चीन की DF-41 मिसाइल सड़क पर चलने वाले ट्रक से भी लॉन्च की जा सकती है और ये 15,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है. JL-2 सबमरीन से लॉन्च होती है और चीन की समुद्री ताकत को दिखाती है.

3. अमेरिका – LGM-35 Sentinel, Minuteman III, Trident II D5

अमेरिका अपनी पुरानी Minuteman III मिसाइलों को हटाकर नई Sentinel मिसाइलें ला रहा है. Trident II D5 मिसाइल अमेरिका और ब्रिटेन दोनों की पनडुब्बियों में लगाई जाती है.

4. ब्रिटेन – Trident II D5

ब्रिटेन की ताकत इसकी पनडुब्बियों में है. Trident II D5 मिसाइलें एक ही बार में कई टारगेट पर हमला कर सकती हैं.

5. फ्रांस – M51

फ्रांस की M51 मिसाइल सबमरीन से दागी जाती है और 10,000 किलोमीटर तक वार कर सकती है. ये मिसाइल भी MIRV से लैस है.

6. भारत – Agni-V

भारत की सबसे ताकतवर मिसाइल Agni-V है, जो 5,000 से 8,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है. ये मिसाइल मोबाइल लॉन्चर से चलती है, यानी कहीं से भी लॉन्च की जा सकती है.

क्या किसी इस्लामिक देश के पास भी ICBM है?
नहीं, अभी तक किसी भी इस्लामिक देश ने इतनी लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें नहीं बनाई हैं जो इस लिस्ट में आ सकें. पाकिस्तान और ईरान जैसे देशों के पास कुछ हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइलें हैं, लेकिन वो ICBM की कैटेगरी में नहीं आतीं.

2025 में भी परमाणु ताकत और लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें सिर्फ कुछ ही देशों के पास हैं. रूस, अमेरिका और चीन इस रेस में सबसे आगे हैं. भारत ने भी अपनी जगह बना ली है. लेकिन अभी तक किसी इस्लामिक देश ने इस तकनीक में वह मुकाम हासिल नहीं किया है.

दुनिया का सुरक्षा संतुलन इन्हीं मिसाइलों के इर्द-गिर्द घूमता है – और ये मिसाइलें न सिर्फ ताकत का प्रतीक हैं, बल्कि जिम्मेदारी का भी इम्तिहान हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI और Cloud Storage Data Center में क्या होता है अंतर? जानें कौन करता है ज्यादा काम
AI और Cloud Storage Data Center में क्या होता है अंतर? जानें कौन करता है ज्यादा काम
फोन बंद होने के बाद भी क्यों खत्म होती रहती है बैटरी? जानें क्या है वजह
फोन बंद होने के बाद भी क्यों खत्म होती रहती है बैटरी? जानें क्या है वजह
शाओमी और रेडमी के फोन के रेट बढ़े, महंगी कीमत पर लॉन्च होगी Pixel 11 सीरीज
शाओमी और रेडमी के फोन के रेट बढ़े, महंगी कीमत पर लॉन्च होगी Pixel 11 सीरीज
स्पेस में डेटा सेंटर बनाना चाह रहीं कंपनियां, ये हैं चिंताएं
स्पेस में डेटा सेंटर बनाना चाह रहीं कंपनियां, ये हैं चिंताएं

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget