एक्सप्लोरर

ये हैं भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स

देश और दुनिया में 5G स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है. सभी प्रमुख स्मार्टफोन कंपनियां बाजार में लगातार 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दबदबा बनाने की कोशिश कर रही हैं.

नई दिल्ली: वर्तमान समय में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों की नजर भारतीय बाजार में 5G स्मार्टफोन लाकर अपनी पहुंच बढ़ाने पर है. देश में 5G स्मार्टफोन को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखा जा सकता है. जो लोग नए स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं, वह 4G के बजाय 5G को वरीयता दे रहे हैं. 5G स्मार्टफोन की कीमत 4G की अपेक्षा ज्यादा है. आज हम आपको देश में मिलने वाले सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं. ये स्मार्टफोन एडवांस टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं और जबरदस्त फीचर्स के साथ बाजार में उतारे गए हैं.

Realme X7

रियलमी कंपनी के स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता है. 4G स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि 5G स्मार्टफोन के मामले में भी रियलमी का कोई जवाब नहीं है. कंपनी ने भारत में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है. इस फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है. इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800 प्रोसेसर है. कैमरे की बात करें तो इसमें 64MP+8MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. फोन में 4310mAh की बैटरी है, जो 50W  फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Xiaomi Mi 10i

शाओमी का यह फोन देश का दूसरा सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन माना जाता है. इस स्मार्टफोन की कीमत 21999 रुपये है. स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.67 इंच की डिस्प्ले के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है. इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर है. इसमें 108 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. फोन में 4820 mAh की बैटरी है.

OnePlus Nord

इस वक्त वनप्लस का यह स्मार्टफोन देश का तीसरा सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है. इसकी कीमत 27,999 रुपये है. इसके अलावा भी वनप्लस कंपनी के कई 5G स्मार्टफोन बाजार में आ चुके हैं. वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन में 6.44 इंच की डिस्प्ले दी गई है. स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज दिया गया है. इसमें 48MP+8MP+5MP+2MP का रीयर कैमरा सेटअप दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 32MP+8MP का डुअल कैमरा सेटअप है. इस फोन में 4115 mAh की बैटरी दी गई है.

पर्सनल से प्रोफेशनल लाइफ तक बड़े काम के हैं WhatsApp के ये 4 फीचर्स, ऐसे करें इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget