एक्सप्लोरर

पर्सनल से प्रोफेशनल लाइफ तक बड़े काम के हैं WhatsApp के ये 4 फीचर्स, ऐसे करें इस्तेमाल

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर नए फीचर लॉन्च करता रहता है. इनका इस्तेमाल करना काफी आसान होता है. व्हाट्सऐप इन दिनों अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुर्खियों में है.

नई दिल्ली: व्हाट्सऐप दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स में शुमार है. भारत में भी करोड़ों लोग व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. व्हाट्सऐप लगातार अपने फीचर्स में बढ़ोतरी करता रहता है, ताकि यूजर्स को बेहतर सुविधाएं दे सके. आज के दौर में व्हाट्सऐप का इस्तेमाल पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में भी खूब हो रहा है. आज आपको व्हाट्सऐप के कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जो बेहद काम के हैं. इनका इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते हैं.

Advanced Search Option 

वर्तमान समय में हर कोई दिन में कई मैसेज, फाइल, फोटो और वीडियो का आदान-प्रदान व्हाट्सऐप के जरिए करता है. ऐसे में अगर आपको कोई भी डॉक्यूमेंट व्हाट्सऐप में ढूंढना है तो उसके लिए व्हाट्सऐप का एडवांस सर्च ऑप्शन फीचर बेहतरीन है. इसमें जाकर आप व्हाट्सऐप से शेयर किए गए हर डॉक्यूमेंट, फोटो, ऑडियो या वीडियो को आसानी से खोज सकते हैं. यह ऑप्शन आपको व्हाट्सऐप में सबसे ऊपर दिखाई देता है. इस फीचर का इस्तेमाल करके आप अपना काफी समय बचा सकते हैं.

WhatsApp Payments

पिछले साल व्हाट्सऐप ने भारत में व्हाट्सऐप पेमेंट सर्विस शुरू की थी. यह यूपीआई तकनीक पर आधारित है और आप कुछ स्टेप्स अपनाकर अपना अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं. व्हाट्सएप पेमेंट के जरिए आप कुछ सेकंड्स में किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेज सकते हैं. यह फीचर बहुत काम का है और अन्य पेमेंट एप्स को काफी टक्कर दे रहा है.

QR Code 

जब आप किसी सेक्टर में काम करते हैं तो आपकी कांटेक्ट लिस्ट तेजी से बढ़ती है. अगर आसान भाषा में कहें तो आपका संपर्क ज्यादा से ज्यादा लोगों से हो जाता है. ऐसे में हर किसी का मोबाइल नंबर आपको सेव करना पड़ता है. अब व्हाट्सऐप एक नया फीचर लेकर आया है जिसका नाम क्यूआर कोड है. इस फीचर का इस्तेमाल करके आप महज कुछ सेकंड में दूसरे व्यक्ति का नंबर अपने फोन में सेव कर सकते हैं. आपका नंबर भी कोई व्यक्ति इस फीचर का इस्तेमाल करके आसानी से सेव कर सकता है. खास बात यह है कि आप अपना क्यूआर कोड किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर भी कर सकते हैं.

Disappearing Messages 

कई बार आप अपनी चैट से परेशान हो जाते हैं और आपके फोन का स्टोरेज भरना शुरू हो जाता है. ऐसे में व्हाट्सऐप का डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर आपकी मदद कर सकता है. आप जिस व्यक्ति के साथ अपनी चैट को डिलीट करना चाहते हैं, उस व्यक्ति की चैट में जाकर आपको यह ऑप्शन ऑन करना होगा. इस फीचर को ऑन करने के बाद उस व्यक्ति से होने वाली चैट 7 दिन के बाद ऑटोमेटिक तरीके से डिलीट हो जाया करेंगी. इससे आपको चैट के जंजाल से मुक्ति मिलेगी. अगर आप किसी ग्रुप के एडमिन हैं तो भी आप उस ग्रुप में इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget