एक्सप्लोरर

Tecno Pova 5 और 5 Pro स्मार्टफोन की कल बाजार में होगी एंट्री, मिलेगा Arc इंटरफेस 

Techno Smartphone: टेक्नो कल भारत में 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. मोबाइल फोन को आप अमेजन के माध्यम से खरीद पाएंगे.

Tecno Pova 5 and 5 Pro Launching: टेक्नो पोवा सीरीज कल भारत में लॉन्च होगी. कंपनी कल 12 बजे Tecno Pova 5 और Tecno Pova 5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. मोबाइल फोन को आप अमेजन के माध्यम से खरीद पाएंगे. दोनों ही स्मार्टफोन में आपको 6.78-इंच की फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन वाली डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी. Tecno Pova 5 और Pova 5 Pro में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा और और डिवाइस Android 13 -आधारित HiOS स्किन पर काम करेंगे. इस सीरीज के प्रो वैरिएंट में आपको एक आर्क इंटरफ़ेस मिलता है जिसमें एलईडी लाइटें शामिल हैं. ये फीचर ठीक नथिंग फोन की तरह है.

Tecno Pova 5 को आप ब्लैक, हरिकेन ब्लू और एम्बर गोल्ड रंग में खरीद पाएंगे जबकि पोवा 5 प्रो सिल्वर फैंटेसी और डार्क इल्यूजन रंग में उपलब्ध होगा. स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं है. लीक्स की माने तो फोन बजट रेंज के अंदर लॉन्च होंगे.

स्पेसिफिकेशन 

Tecno Pova 5 की बात करें तो इसमें 16GB रैम और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है जिसे आप 256GB तक बढ़ा सकते हैं. फोन में 6.78-इंच की फुल-HD+ डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी. मोबाइल फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G99 SoC द्वारा संचालित होगा. फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा. फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिल सकता है. इस स्मार्टफोन में 6000 एमएएच की बैटरी 45W के फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है.

Tecno Pova 5 Pro के स्पेक्स 

इस फोन की जो सबसे खास बात है वो है इसका Arc इंटरफेस. इस इंटरफ़ेस में एलईडी लाइटें हैं जो सूचनाओं और अन्य अलर्ट के लिए काम करती हैं. स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 SoC, 5000 एमएएच की बैटरी 68 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ और फ्रंट में 16MP का कैमरा मिल सकता है. ध्यान दें, ये जानकारी लीक्स आधारित है. सटीक जानकारी के लिए आपको थोड़ा इंतजार और करना होगा.

31 अगस्त को लॉन्च होगा ये स्मार्टफोन 

आईक्यू 31 अगस्त को भारत में iQoo Z7 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा. मोबाइल फोन की कीमत 20 से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है. फोन में 4600 एमएएच की बैटरी 66 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ और 64MP का प्राइमरी कैमरा और MediaTek Dimensity 7200 SoC का सपोर्ट मिल सकता है.

यह भी पढें: iPhone 15 सीरीज के अलावा 14 के इन 2 मॉडल में भी मिलेगा USB-C पोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GTA 6 खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! इस बार नहीं मिलेगी Disc, जानें क्यों लिया ये फैसला
GTA 6 खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! इस बार नहीं मिलेगी Disc, जानें क्यों लिया ये फैसला
अब नहीं होगी आपकी हर ऑनलाइन एक्टिविटी की निगरानी? AI ने निकाला नया रास्ता, जानें पूरी जानकारी
अब नहीं होगी आपकी हर ऑनलाइन एक्टिविटी की निगरानी? AI ने निकाला नया रास्ता, जानें पूरी जानकारी
अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हुआ Google Chrome! 2026 के ये 5 फीचर्स नहीं देखे तो बहुत कुछ मिस कर देंगे
अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हुआ Google Chrome! 2026 के ये 5 फीचर्स नहीं देखे तो बहुत कुछ मिस कर देंगे
हर कोई कर रहा है Transparent Solar Panel की बात, लेकिन क्या Black Panel अब भी है बेस्ट? जानें दोनों में अंतर
हर कोई कर रहा है Transparent Solar Panel की बात, लेकिन क्या Black Panel अब भी है बेस्ट? जानें दोनों में अंतर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget