एक्सप्लोरर

न नौकरी, न डिग्री... सिर्फ Youtube से 25 साल की उम्र में खड़ी कर दी 820 करोड़ की संपत्ति! जानिए MrBeast की कहानी

MrBeast success story: MrBeast ने सिर्फ यूट्यूब के दम पर 25 साल की उम्र में 820 करोड़ की संपत्ति खड़ी कर इंटरनेट सक्सेस की नई मिसाल कायम की है.

 

MrBeast YoTube Journey: सिर्फ एक स्मार्टफोन, अटूट जुनून और क्रिएटिव सोच, इन तीन चीजों के दम पर जिम्मी स्टीफन डोनाल्डसन, जिन्हें आज पूरी दुनिया MrBeast के नाम से जानती है, ने वो मुकाम हासिल किया है जो लाखों लोगों का सपना होता है. 

 

दरअसल हाल ही में Forbes ने Celebrity Net Worth की एक रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार Jimmy Donaldson उर्फ MrBeast ने साल 2025 में अब तक लगभग $54 मिलियन (₹464 करोड़ से ज्यादा) की कमाई की है. 

ऐसे में इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं कि आखिर कैसे 25 साल के उम्र में इस व्यक्ति ने यूट्युब से बना ली करोड़ों की संपत्ति

7 मई 1998 को अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना के एक छोटे से शहर ग्रीन वेल में जन्मे जिम्मी ने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वो यूट्यूब पर दुनिया के सबसे बड़े कंटेंट क्रिएटर बन जाएंगे. जिम्मी स्टीफन डोनाल्डसन की पढ़ाई एक प्राइवेट स्कूल में हुई, लेकिन उनका असली पैशन था वीडियो बनाना.

केवल 13 साल की उम्र में ही जिम्मी ने यूट्यूब की दुनिया में कदम रख दिया था. शुरुआत में उनके चैनल पर टेक टिप्स, ऑनलाइन अर्निंग के तरीके और यूट्यूब एल्गोरिदम जैसे टॉपिक पर वीडियोज आते थे. उस वक्त न दर्शक ज्यादा थे, न ही कमाई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

दो हफ्ते बाद छोड़ दी कॉलेज की पढ़ाई 

जिम्मी ने साल 2016  में कॉलेज में दाखिला तो लिया, लेकिन केवल दो हफ्ते बाद ही पढ़ाई छोड़ दी. उन्होंने अपनी मां से यहां तक कह दिया कि अगर यूट्यूब नहीं चला, तो भी वो किसी आम नौकरी की बजाय सादा जीवन जीना पसंद करेंगे.

हालांकि मिस्टर बिस्ट की जिंदगी का टर्निंग पॉइंट आया साल 2017 में, जब जिम्मी ने एक ऐसा वीडियो डाला, जिसमें वो 1 से लेकर 100,000 तक गिनती गिनते रहे. इस यूनिक कंटेंट ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इसके बाद उन्होंने तरह-तरह के चैलेंज वीडियो अपलोड करना शुरू किया, जैसे 24 घंटे तक किसी चीज में बंद रहना, या बेहद कठिन टास्क को पूरा करना.

दूसरों की भी करते हैं मदद

MrBeast की खास बात यह है कि वह सिर्फ खुद पर ही फोकस नहीं करते, बल्कि दूसरों की मदद भी करते हैं. वो आम लोगों को अजीबोगरीब लेकिन मजेदार टास्क देते हैं, और जो विजेता बनता है, उसे लाखों डॉलर तक के इनाम मिलता है. एक वीडियो में उन्होंने वेटर को कार गिफ्ट कर दी, तो एक बार एक पूरी आइलैंड ही अपने सब्सक्राइबर को तोहफे में दे दी.

यूट्यूब पर 160 मिलियन सब्सक्राइबर

आज MrBeast के यूट्यूब चैनल पर 160 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और उन्होंने महज 25 साल की उम्र में करीब 820 करोड़ रुपये (लगभग 100 मिलियन डॉलर) की संपत्ति बना ली है, वो भी बिना किसी पारंपरिक नौकरी या बिजनेस के.

उनकी कहानी उन युवाओं के लिए एक मिसाल है, जो सिर्फ पैशन के सहारे कुछ बड़ा करना चाहते हैं. MrBeast ने साबित कर दिया कि अगर आपकी सोच हटकर हो और मेहनत करने का जज़्बा हो, तो इंटरनेट की दुनिया में कुछ भी मुमकिन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Refrigerators For Small Family : 2 लोगों की फैमिली के 10 हजार के अंदर आने वाले फ्रिज
2 लोगों की फैमिली के 10 हजार के अंदर आने वाले फ्रिज
क्या है MySpace जिसकी होने वाली है वापसी? कभी इंटरनेट पर मचाया था धमाल
क्या है MySpace जिसकी होने वाली है वापसी? कभी इंटरनेट पर मचाया था धमाल
ChatGPT या Claude? दोनों में क्या है फर्क, जानें किसे इस्तेमाल करना आसान
ChatGPT या Claude? दोनों में क्या है फर्क, जानें किसे इस्तेमाल करना आसान
TRAI ने शुरू की नई नंबर सीरीज! ठगी वाले कॉल से बचने में मिलेगी मदद
TRAI ने शुरू की नई नंबर सीरीज! ठगी वाले कॉल से बचने में मिलेगी मदद

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget