एक्सप्लोरर

क्या मणिपुर में हो रहा है Starlink का इस्तेमाल? Elon Musk के जवाब ने सबको चौंकाया!

Elon Musk News: एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर स्टारलिंक सैटेलाइट बीम बंद कर दिए गए हैं. इसके साथ ही सभी दावों को खारिज किया, जिसमें कहा गया कि स्टारलिंक डिवाइस का इस्तेमाल मणिपुर में किया जा रहा है. 

Starlink Like Device Found in Manipur: मणिपुर में स्टारलिंक जैसी डिवाइस मिलने से हड़कंप मच गया है. अब सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं. इसी बीच SpaceX के संस्थापक एलन मस्क (Elon Musk) का बयान भी सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है. दरअसल, एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर स्टारलिंक सैटेलाइट बीम बंद कर दिए गए हैं. इसके साथ ही सभी दावों को खारिज किया है, जिसमें कहा गया है कि स्टारलिंक डिवाइस का इस्तेमाल मणिपुर में किया जा रहा है. 

सुरक्षा बलों ने हाल ही में इम्फाल पूर्वी जिले के केराओ खुनौ में छापेमारी के दौरान हथियारों और गोला-बारूद के साथ कुछ इंटरनेट डिवाइस भी जब्त किए थे. भारतीय सेना के स्पीयर कोर ने एक्स पर जब्त की गई चीजों की तस्वीरें शेयर की थीं. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने ध्यान दिया कि उनमें से एक डिवाइस पर 'स्टारलिंक लोगो' लगा हुआ था. साथ ही ये देखने में भी स्टारलिंक डिवाइस जैसा लग रहा था. 

एक्स यूजर का एलन मस्क ने दिया जवाब

इसके बाद एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया, '@Starlink का इस्तेमाल आतंकवादी कर रहे हैं. उम्मीद है कि @elonmusk (एलन मस्क) इस पर गौर करेंगे और इस तकनीक के दुरुपयोग को नियंत्रित करने में मदद करेंगे.' जिसके बाद जवाब में  एलन मस्क ने जवाब दिया, 'यह गलत है. भारत के ऊपर स्टारलिंक सैटेलाइट बीम बंद कर दिए गए हैं.' इस मामले में अब सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं. अधिकारियों ने कहा कि स्टारलिंक जैसे उपकरण की बरामदगी ने एजेंसियों को यह भी जांच करने के लिए प्रेरित किया है कि उपकरण संघर्षग्रस्त राज्य में कैसे पहुंचा. बता दें कि सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने वाली मस्क की स्टारलिंक के पास भारत में परिचालन का लाइसेंस नहीं है.

ये भी पढ़ें-

1,000 करोड़ बार से अधिक डाउनलोड हो चुका है Google Maps, कितने लोग करते हैं इस्तेमाल?

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget