एक्सप्लोरर

देश में 1 लाख रुपये से महंगे Smartphones का बढ़ा क्रेज, साल 2024 में अब तक हुई इतनी सेल

भारत में लक्जरी स्मार्टफोन की बिक्री में वृद्धि हुई है. इस साल की पहली छमाही में एक लाख रुपये और उससे ऊपर के स्मार्टफोन की बिक्री में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

टेक एक्सपर्ट्स ने मंगलवार को कहा कि प्रीमियमीकरण की प्रवृत्ति के बीच खर्च योग्य आय में वृद्धि के साथ हाल की तिमाहियों में देश में लक्जरी स्मार्टफोन की बिक्री में वृद्धि हुई है. काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, एक लाख रुपये और उससे ऊपर के स्मार्टफोन की शिपमेंट में साल-दर-साल आधार पर मौजूदा कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही में 20 प्रतिशत और दूसरी तिमाही में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस साल की पहली छमाही में एक लाख रुपये और उससे ऊपर के सेगमेंट की बाजार हिस्सेदारी एक प्रतिशत से कुछ अधिक रही.

काउंटरपॉइंट रिसर्च के निदेशक ने कही ये बात

काउंटरपॉइंट रिसर्च के निदेशक तरुण पाठक ने आईएएनएस को बताया, "दूसरी छमाही में सैमसंग गैलेक्सी फोल्डेबल्स और नए एप्पल आईफोन सीरीज के आगमन के साथ इस हिस्सेदारी में मामूली वृद्धि की उम्मीद है."

उन्होंने आगे बताया कि 2021 में देश में लग्जरी या सुपर-प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री 14 प्रतिशत बढ़ी थी. अगले साल 2022 में इसमें 96 प्रतिशत और 2023 में 53 प्रतिशत की वृद्धि हुई. साल 2023 में सैमसंग ने सुपर-प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में 52 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की, जबकि एप्पल की हिस्सेदारी 46 प्रतिशत रही.

बेहतर फीचर्स वाले फोन की डिमांड ज्यादा

साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) के उपाध्यक्ष-इंडस्ट्री रिसर्च ग्रुप प्रभु राम के अनुसार, भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियमाइजेशन की लहर लगातार मजबूत हो रही है. उन्होंने आईएएनएस को बताया, "यूजर्स अब उन स्मार्टफोन डिवाइसेज को प्राथमिकता दे रहे हैं जो न केवल बेहतर विशेषताएं और फीचर्स प्रदान करते हैं, बल्कि एक लाइफस्टाइल स्टेटमेंट के रूप में भी कार्य करते हैं."

उनके अनुसार, पहली छमाही में एक लाख रुपये और उससे ऊपर के ऊबर-प्रीमियम स्मार्टफोन ने देश में सालाना आधार पर 80 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी है. अप्रैल-जून तिमाही में, सैमसंग ने मूल्य के हिसाब से 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बाजार में प्रमुखता हासिल की, इसके बाद विवो और एप्पल का स्थान है. हालांकि, हाल ही में आईफोन की पूरी रेंज में कीमतों में कटौती के चलते एप्पल के अगली तिमाही में फिर से उबरने की उम्मीद है.

इस साल की दूसरी तिमाही में, भारत में 5जी स्मार्टफोन की बाजार हिस्सेदारी रिकॉर्ड 77 प्रतिशत रही, जिसका मुख्य कारण उनका घटता औसत बिक्री मूल्य (एएसपी) है.

ये भी पढ़ें-

Anant Ambani की इस महंगी चीज पर पत्नी का आया दिल तो खुद को रोक नहीं सके Mark Zukerberg, तुरंत खरीद ली

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget