एक्सप्लोरर

Smartphone Tips: आपका Android Phone स्लो कर रहा है काम? इन टिप्स से ऐसे बढ़ाएं स्पीड

Smartphone Speed increasing tips: अक्सर देखने को मिलता है कि कभी-कभार हमारा एंड्रॉयड फोन बहुत स्लो चलने लगता है. ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं.

How to increase slow phone speed: जब हम पुराने फोन का इस्तेमाल करते हैं तो धीरे-धीरे हमारे एंड्रॉयड फोन की स्पीड स्लो हो जाती है. इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं जैसे एक्स्ट्रा ऐप्स, पुराने सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट नहीं होना. इसके अलावा स्मार्टफोन तब भी धीमा होता है जब आपके फोन का स्टोरेज फुल हो जाता है. इस तरह हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करने के बाद आपका एंड्रॉयड फोन ठीक से काम करना शुरू कर देगा. 

अनावश्यक मोबाइल ऐप्स अनइंस्टॉल करें: जब भी आप एंड्राइड स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो उसमें आपको कुछ एप्स पहले से ही इंस्टॉल मिलते हैं. ये कहीं न कहीं आपके फोन की स्पीड को कम कर देते हैं. ऐसे में अगर आप इनका इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो उनको अनइंस्टॉल कर दें.

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें: अगर आपका फोन स्लो चल रहा है तो इसके पीछे एक वजह सॉफ्टवेयर अपडेट न होना भी हो सकती है. ऐसे में जब भी आपका फोन स्लो चल रहा हो, सबसे पहले चेक करें कि क्या कोई नया एंड्रॉइड अपडेट आया है. अगर नया एंड्रॉइड अपडेट शो करें, तो उसे जल्द ही डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें. 

ऐप कैशे को डिलीट करना न भूले: कई बार आपके साथ भी ये हुआ होगा कि आप कोई एप यूज कर रहे हैं और वो अचानक चलते-चलते बंद हो जाता है या फिर हैंग हो जाता है. दरअसल, ऐसा होने के पीछे की वजह ऐप कैशे होता है. ऐसे में अपने फोन की स्पीड को बरकरार रखने के लिए नियमित एप Cache को डिलीट करते रहें. 

फैक्ट्री रीसेट भी जरूरी:  अगर आपका स्मार्टफोन बहुत ही स्लो चल रहा है, तो इसके लिए फैक्ट्री रीसेट करना बेहद जरूरी हो जाता है. हालांकि, ये ध्यान रखें कि जब भी आप फैक्ट्री रीसेट करें, उससे पहले फोन का बैकअप जरूर ले लें. ऐसा करने के लिए Settings पर जाएं, फिर > Backup & Reset पर क्लिक करें. इसके बाद आपको Factory Data Reset का ऑप्शन नजर आएगा. इसपर क्लिक करें और फिर Reset Phone पर जाकर Erase Everything पर क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें:-

108MP कैमरा, कीमत बेहद कम, दमदार बैटरी...POCO ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple Touchscreen MacBook Pro : MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
AI Cyber Attacks : अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
Temple wearable Pre-Orders: Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget