एक्सप्लोरर

लोगों को खूब पसंद आ रहे सस्ते 5G फोन, तीसरे क्वार्टर में 47 मिलियन फोन हुए शिप, टॉप पर ये कंपनी 

Smartphone Shipments Q3: इस साल के तीसरे क्वार्टर में भारत के स्मार्टफोन शिपमेंट मार्केट में मामूली बढ़त देखी गई है. हालांकि पिछले साल की तुलना ने ये 3% कम है.

मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के स्मार्टफोन शिपमेंट बाजार में जुलाई से लेकर सितंबर के बीच साल दर साल 3% की गिरावट आई है. तीसरे क्वॉर्टर में इस बार 47 मिलियन स्मार्टफोन शिप किए गए हैं जिसमें टॉप पर सैमसंग की हिस्सेदारी है. कोरियन कंपनी सैमसंग ने Q3 2023 में 18% की बाजार हिस्सेदारी के साथ 7.9 मिलियन यूनिट की शिपिंग के साथ टॉप पर अपनी जगह बनाये रखी. दूसरे स्थान पर 7.6 मिलियन शिपमेंट के साथ चीनी ब्रांड शाओमी है. शाओमी ने सस्ते 5G फोन लॉन्च कर बाजार में अच्छा मार्केट शेयर हासिल किया है.

टॉप-5 से 4 हैं चीनी कंपनियां 

कैनालिस की रिपोर्ट में बताया गया कि वीवो 7.2 मिलियन यूनिट शिपमेंट के साथ तीसरे स्थान पर आ गया है जबकि रियलमी और ओप्पो 5.8 मिलियन और 4.4 मिलियन यूनिट शिपमेंट के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहे. कैनालिस के वरिष्ठ विश्लेषक संयम चौरसिया ने कहा कि फेस्टिवल सेल के दौरान सभी ब्रांड ने अपने बजट 5G फोन पर ज्यादा जोर दिया जिसकी वजह से इनका मार्केट शेयर अच्छा रहा है. 

शाओमी ने Redmi 12 5G और Poco M6 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया. इसी तरह रियलमी ने Realme 11x 5G और Realme 11 5G को बाजार में पेश कर लोगों को सस्ते फोन के ऑप्शंन दिए. इस साल के तीसरे क्वार्टर में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की भी खूब बिक्री हुई है और लोगों ने फेस्टिवल सेल में जमकर Samsung Galaxy S23 सीरीज, iPhone 14 और iPhone 13 को खरीदा है.  

मोटोरोला, वनप्लस, टेक्नो का रहा मामूली प्रदर्शन

कैनालिस के वरिष्ठ विश्लेषक संयम चौरसिया ने कहा कि भले ही बाजार में मामूली बढ़त देखी गई हो लेकिन शीर्ष पांच ब्रांडों के शिपमेंट में साल-दर-साल गिरावट आई है. टॉप 5 के अलावा दूसे ब्रांड्स जैसे मोटोरोला, वनप्लस, टेक्नो आदि ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है और समग्र बाजार शिपमेंट को स्थिर बनाया है.

यह भी पढ़ें:

15,000 के बजट में कुछ बढ़िया 5G फोन, इस मॉडल में मिलेगी 6000 mAh की बैटरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung Phone : स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह
स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह
PC Speed Boost: PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
Air Purifier: एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
Moon AI Supercomputer: चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget