एक्सप्लोरर

भारत में इतने प्रतिशत घट गई स्मार्टफोन की बिक्री! लेकिन इस ब्रांड ने फिर भी कमाया प्रॉफिट, जानिए क्या है वजह

Smartphone Sale in India: कीमतें लगातार बढ़ने से ग्राहकों की खरीदारी पर असर साफ नजर आ रहा है. सीमित ऑफर्स, कम नए लॉन्च और प्रमोशनल एक्टिविटी की कमी ने भी बाजार की रफ्तार को धीमा कर दिया.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • वीवो और एप्पल ने प्रीमियम फोन की मांग से मजबूत प्रदर्शन किया।

Smartphone Sale in India: साल 2026 की शुरुआत भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए खास अच्छी नहीं रही. शुरुआती नौ हफ्तों में ही बिक्री में करीब 9% की गिरावट दर्ज की गई. इसकी सबसे बड़ी वजह मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतें रहीं जिनका सीधा असर फोन की कीमतों पर पड़ा. इसके साथ ही साल की शुरुआत में आमतौर पर रहने वाली धीमी मांग ने भी बिक्री को और कमजोर कर दिया.

महंगी मेमोरी का सीधा असर कीमतों पर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेमोरी की लागत बढ़ने से एंड्रॉयड कंपनियों को अपने मौजूदा स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ानी पड़ी है. इतना ही नहीं, नए लॉन्च होने वाले डिवाइस भी पहले के मुकाबले ज्यादा महंगे दाम पर बाजार में आ रहे हैं.

औसतन एक स्मार्टफोन की कीमत में करीब 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है और आने वाले समय में इसमें और इजाफा होने की संभावना है. ऐसे हालात में कंपनियों को अपने मुनाफे और सप्लाई स्ट्रैटेजी पर दोबारा विचार करना पड़ रहा है.

कम मांग और घटती खरीदारी

कीमतें लगातार बढ़ने से ग्राहकों की खरीदारी पर असर साफ नजर आ रहा है. सीमित ऑफर्स, कम नए लॉन्च और प्रमोशनल एक्टिविटी की कमी ने भी बाजार की रफ्तार को धीमा कर दिया. रिटेल स्तर पर बिक्री में कमी दिख रही है जो इस बात का संकेत है कि ग्राहक फिलहाल खर्च करने को लेकर सतर्क हैं.

प्रीमियम फोन का बना हुआ है दबदबा

हालांकि कुल बिक्री में गिरावट आई है लेकिन वैल्यू के लिहाज से बाजार स्थिर बना हुआ है. इसकी वजह है प्रीमियम स्मार्टफोन्स की बढ़ती मांग. लोग कम लेकिन महंगे फोन खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं जिससे कंपनियों को कुछ हद तक संतुलन बनाए रखने में मदद मिल रही है.

इन ब्रांड्स ने दिखाई मजबूती

जहां एक तरफ बाजार दबाव में है वहीं कुछ कंपनियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. वीवो ने अपने Y और T सीरीज की मदद से करीब 19% की सालाना बढ़त दर्ज की. वहीं, एप्पल ने भी लगभग 12% की ग्रोथ हासिल की जिसमें बड़े डिस्काउंट ऑफर्स और iPhone 17 सीरीज की जबरदस्त डिमांड का बड़ा योगदान रहा.

इस साल भी घट सकती है बिक्री

आने वाले समय में भी चुनौतियां बनी रह सकती हैं. वैश्विक अनिश्चितता, महंगाई और जरूरी सामानों की बढ़ती कीमतें लोगों के खर्च करने के फैसले को प्रभावित कर सकती हैं. ऐसे में उम्मीद है कि 2026 में स्मार्टफोन बाजार में करीब 10% तक गिरावट देखी जा सकती है. कंपनियां अब ज्यादा सावधानी के साथ आगे बढ़ेंगी और प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस करेंगी जबकि आम ग्राहकों के लिए महंगे फोन और सीमित फाइनेंस विकल्प मांग को प्रभावित करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें:

रिचार्ज नहीं कराया तो कितने दिन में बंद हो जाता है SIM, जानिए क्या है इसके नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smartphone Launches : iQOO Neo 12 और Huawei के नए फोन लॉन्च, जानें इनमें क्या खास?
iQOO Neo 12 और Huawei के नए फोन लॉन्च, जानें इनमें क्या खास?
iPhone Duo Screen : iPhone Duo के हिंज और स्क्रीन का कनेक्शन, कहां पैदा हो सकता है दबाव?
iPhone Duo के हिंज और स्क्रीन का कनेक्शन, कहां पैदा हो सकता है दबाव?
Aadhaar Biometrics: दुनिया के सबसे बड़े बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन आधार में क्या कमियां? खूबियां भी जानें
दुनिया के सबसे बड़े बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन आधार में क्या कमियां? खूबियां भी जानें
Wind Turbine: 1 टन का एसी चलाना है, कितना बड़ा विंड टरबाइन जरूरी?
1 टन का एसी चलाना है, कितना बड़ा विंड टरबाइन जरूरी?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget