एक्सप्लोरर

सर्दी में बार-बार गर्म हो रहा है फोन... तो थोड़ा संभलकर! कहीं आपका बैंक अकाउंट ना हो जाए खाली?

सर्दियों में अगर आपका मोबाइल फोन बार-बार गर्म हो रहा है तो जानिए इसके पीछे क्या वजह हो सकती है. जितना आप इसे समझ रहे हैं, यह उससे ज्यादा खतरनाक भी हो सकता है.

इंटरनेट ने जहां एक ओर हमारी जिंदगी पहले से आसान और बेहतर बना दी है तो वहीं, दूसरी ओर कई मुश्किलें भी लोगों के लिए बढ़ा दी हैं. आज हमारा स्मार्टफोन हमारा एक बड़ा एसेट है. स्मार्टफोन में ही व्यक्ति के घर के कागज, बैंक डिटेल्स, व्यवसाय की जानकारी आदि तमाम महत्वपूर्ण चीजें सेव रहती हैं. इंटरनेट के माध्यम से आए दिन आप साइबर ठगी के मामलों के बारे में पढ़ते और सुनते होंगे. इन मामलों में जो मुख्य रूप से बात सामने आती है वह है लोगों की लापरवाही. यदि व्यक्ति समय रहते संभल जाए या लापरवाही न करें तो खुद को किसी बड़ी ठगी से बचा सकता है.जब बात साइबर ठगी की होती है तो अक्सर लोग ये समझते हैं कि कॉल, ई-मेल, ओटीपी के माध्यम से हैकर्स लोगों का पैसा ठगते होंगे लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. इन दिनों बिना कॉल, s.m.s. आदि के भी लोगों का अकाउंट साफ हो रहा है. 

क्या आपका स्मार्टफोन बिना इस्तेमाल के भी ज्यादा गर्म रहता है या इसकी बैटरी जल्दी खत्म होती है. अगर ऐसा है तो तुरंत इसे एक बार फैक्ट्री रिसेट करें वरना आपका पैसा साफ हो सकता है. जी हां, इन दिनों हैकर्स आपके मोबाइल फोन में कई ऐसे इनविजिबल सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर देते हैं जो आपको सामने से नहीं दिखते लेकिन बैकग्राउंड में आपकी निजी जानकारी चुरा रहे होते हैं. इन्हीं की वजह से आपका मोबाइल फोन बार-बार गर्म होता है और हैंग करने  लगता है. कई बार लोग मोबाइल का गर्म होना सामान्य बात समझकर इसे इग्नोर करते हैं लेकिन फिर ये बड़ी परेशानी देता है.

कैसे पता करें फ़ोन हैक हुआ है या नहीं

मोबाइल फोन हैक हुआ है या नहीं इसे जानने के बेहद आसान तरीके हैं. जिस तरह बीमारी के लक्षण होते हैं ठीक उसी प्रकार मोबाइल हैक होने के भी अलग-अलग लक्षण हैं. अगर आपका स्मार्टफोन जरूरत से ज्यादा गर्म या इसकी बैटरी जल्दी खत्म हो रही है तो समझो मोबाइल हैक हो चुका है. अगर आपको बार-बार अकाउंट लॉग-इन के मैसेज आ रहे हैं या अनजान कॉल और एसएमएस या पॉपअप एड्स दिख रहे हैं तो इसका मतलब भी यही है कि आपका मोबाइल फोन हैक किया गया है.

वेबसाइट या किसी संदिग्ध मैसेज पर न करें क्लिक

कई बार ऐसा होता है जब आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं तो वेबसाइट पर दिख रहे लिंक पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल फोन का एक्सेस हैकर ले लेते हैं और बिना आपकी परमिशन के आपके मोबाइल में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर देते हैं. विशेषकर ऐसी वेबसाइट जो सुरक्षित नहीं हैं उनमें इस तरह की घटना ज्यादा होती है. उस वक़्त आपको ये बिलकुल भी नहीं लगेगा की आपने कुछ गलत किया है लेकिन हैकर्स अपना काम कर चुके होते हैं. मालवेयर या फ्रॉड ऐप के कारण आपका स्मार्टफोन गर्म होने लगता है और ये जरूरत से ज्यादा बैटरी की खपत करता है.

ऐसे में अगर अगली बार आपको लगे कि आपका मोबाइल फोन ज्यादा गर्म या उसकी बैटरी जल्दी खत्म हो रही है तो तुरंत स्मार्टफोन की समीक्षा करें और एक बार उसे फैक्ट्री रिसेट कर लें. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इंटरनेट के माध्यम से जो खबरें आप पढ़ते हैं, ऐसा ही कुछ आपके साथ भी हो सकता है. ध्यान दें, आपको जरूर डरने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क रहने की आवश्यकता है. किसी भी लिंक, मैसेज या मेल को तब तक न खोलें जब तक आपको उस पर भरोसा न हो.

यह भी पढ़ें: OnePlus 11 5G जल्द होने वाला है लॉन्च... 512GB के स्टोरेज के साथ ये होगी कीमत! लिस्ट में ये स्मार्टफोन भी हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रीपेड प्लान में YouTube Premium, Airtel ने पेश किया नया बंडल
अब प्रीपेड प्लान में YouTube Premium, Airtel ने पेश किया नया बंडल
Apple के फोल्डेबल iPhone Duo में चलेंगी ये ऐप्स, लिस्ट आई सामने
Apple के फोल्डेबल iPhone Duo में चलेंगी ये ऐप्स, लिस्ट आई सामने
माइक्रोफोन पर छोटी-सी स्क्रीन, Insta360 के नए गैजेट में क्या है खास?
माइक्रोफोन पर छोटी-सी स्क्रीन, Insta360 के नए गैजेट में क्या है खास?
बेहतर फोटो के लिए कौन-सा सेंसर चुनें, Cropped या Full Frame?
बेहतर फोटो के लिए कौन-सा सेंसर चुनें, Cropped या Full Frame?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget