एक्सप्लोरर

कभी क्रेडिट कार्ड के साइज का होता था सिम कार्ड, ये बातें जान लेंगे तो सिर घूम जाएगा

आज कई स्मार्टफोन में फिजिकल सिम कार्ड की जरूरत नहीं रही, लेकिन कभी सिम कार्ड क्रेडिट कार्ड के साइज का होता था. इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी.

अगर आपने मोबाइल यूज किया है तो सिम कार्ड के बारे में आपको पता ही होगा. फीचर फोन में सिम कार्ड का आकार थोड़ा बड़ा होता था, लेकिन स्मार्टफोन आने के बाद इनका साइज कम होता गया. अब ऐसे फोन आ रहे हैं, जो ई-सिम को सपोर्ट करते हैं और इनमें फिजिकल सिम कार्ड की जरूरत नहीं होती. एक समय ऐसा भी था, जब सिम कार्ड का आकार क्रेडिट कार्ड जितना होता था. आइए आज सिम कार्ड से जुड़ी थोड़ी हिस्ट्री जान लेते हैं. 

कब हुई थी सिम कार्ड की शुरुआत?

सिम कार्ड का पूरा नाम सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (SIM) होता है. यह फोन को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ता है. सिम कार्ड का आविष्कार सबसे पहले म्यूनिख में हुआ था. 1991 में यहां की स्मार्ट कार्ड बनाने वाली कंपनी Giesecke and Devrient ने पहला सिम कार्ड बनाया था. लॉन्चिंग के समय सिम कार्ड के दो वेरिएंट पेश किए गए थे. इसमें से एक का साइज क्रेडिट कार्ड के बराबर था, जबकि दूसरा वर्जन छोटे साइज का था. बड़े साइज वाले सिम कार्ड का इस्तेमाल फिक्स्ड कार फोन और शुरुआती पोर्टेबल फोन में होता था, जबकि छोटे पोर्टेबल फोन में मिनी सिम कार्ड डलता था. सिम कार्ड आने का फायदा यह हुआ कि यूजर्स को अपना सब्सक्रिप्शन अलग-अलग डिवाइस के बीच स्विच करने का ऑप्शन मिल गया था, जो इससे पहले मौजूद नहीं था.

कब से छोटी हुई सिम?

सिम कार्ड के आकार घटने की शुरुआत 2010 में हुई और 2012 में पहले से भी छोटे सिम कार्ड आने शुरू हो गए. अधिकतर स्मार्टफोन कंपनियों ने इन दोनों साइज के हिसाब से अपने स्मार्टफोन के सिम कार्ड स्लॉट को डिजाइन किया था. पिछले कुछ सालों से स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने फोन में ज्यादा से ज्यादा फीचर देने के लिए सिम कार्ड स्लॉट को छोटा करना शुरू कर दिया. इसके बाद सिम कार्ड का साइज और कम होता गया. 2017 में पहली बार सिम कार्ड के सॉफ्टवेयर वर्जन ई-सिम को पेश किया गया था. शुरुआत में यह केवल वीयरेबल डिवाइस तक सीमित थी, लेकिन अब स्मार्टफोन में भी इसका इस्तेमाल होने लगा है.

ये भी पढ़ें-

लूट मचने वाली है! इस सेल में 50,000 रुपये से भी कम में मिलेगा iPhone 16, पहले कभी नहीं टूटी इतनी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget