एक्सप्लोरर

क्या आपके पास आया है फ्री रिचार्ज का SMS? भूलकर भी न करें भरोसा, TRAI ने बताया है स्कैम

स्कैमर्स इन दिनों TRAI अधिकारी बनकर लोगों के पास ऐसे मैसेज भेज रहे हैं, जिनमें फ्री रिचार्ज का लालच दिया होता है. TRAI ने ऐसे मैसेज से लोगों को सावधान रहने को कहा है.

साइबर ठग लोगों को चूना लगाने के लिए रोज नए तरीके अपना रहे हैं. कभी वो सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करते हैं तो कभी वर्क फ्रॉम होम से अच्छी कमाई का लालच देने वाले मैसेज भेजते हैं. अब टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने ऐसे ही एक स्कैम से लोगों को अलर्ट किया है. TRAI ने लोगों को मुफ्त रिचार्ज का ऑफर देने वाले SMS से सावधान रहने को कहा है. इस स्कैम में साइबर ठग खुद को TRAI के अधिकारी बता रहे हैं. आइये इस स्कैम के बारे में विस्तार से जानते हैं.

फ्री रिचार्ज का वादा कर रहे ठग

इस स्कैम में साइबर ठग TRAI के अधिकारी बनकर लोगों के पास SMS भेज रहे हैं. इसमें लोगों को फ्री रिचार्ज का लालच दिया जा रहा है. टेलीकॉम रेगुलेटर ने इस बारे में लोगों को आगाह करते हुए कहा कि उसकी तरफ से ऐसे कोई SMS नहीं किए जाते. यूजर्स को किसी भी ऑफर या टैरिफ प्लान की जानकारी के लिए अपनी टेलीकॉम कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए.

डिवाइस की एक्सेस जाने का डर

TRAI ने बताया है कि इन SMS को यूजर्स के डिवाइस की एक्सेस लेने के लिए बनाया गया है. एक बार डिवाइस की एक्सेस मिलने पर साइबर ठग यूजर्स की निजी और संवेदनशील जानकारियां जुटा लेते हैं, जिसका इस्तेमाल ठगी और ब्लैकमेलिंग के लिए किया जाता है. इसलिए ऐसे किसी भी SMS के साथ अटैच फाइल पर क्लिक न करें. इससे बड़ा नुकसान हो सकता है.

साइबर क्राइम में तेजी से बढ़ोतरी

इन दिनों साइबर क्राइम के मामलों में तेज वृद्धि देखने को मिल रही है. इससे बचने के लिए लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके पास कोई लिंक भेजता है तो उस पर क्लिक न करें. साथ ही किसी भी संदिग्ध या अनजान आदमी को कोई भी संवेदनशील जानकारी न दें.

ये भी पढ़ें-

लोगों को निशाना बना रहे हैं साइबर हैकर्स, नए साल में फ्रॉड से बचने के लिए अपने फोन में जरूर करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget