एक्सप्लोरर

Telecom क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, इस साल करोड़ों लोगों को पहली बार मिलेंगी ये 4 सर्विसेज

देश के टेलीकॉम सेक्टर में इस साल कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इनमें सबसे बड़ा बदलाव सैटेलाइट इंटरनेट के तौर पर आ सकता है. एलन मस्क की स्टारलिंक भारत में एंट्री के लिए तैयार है.

नए साल में टेलीकॉम क्षेत्र में कई नई चीजें देखने को मिलेंगी. इस साल जहां सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL पूरे देश में 4G कनेक्टिविटी की शुरुआत कर सकती है तो भारत में स्टारलिंक का आगमन भी हो सकता है. उम्मीद है कि इसी महीने से मोबाइल यूजर्स को वॉइस ओनली रिचार्ज प्लान मिलने लगेंगे तो अनचाही कॉल्स पर भी पूरी तरह लगाम लग सकती है. आइये जानते हैं कि टेलीकॉम सेक्टर में इस साल क्या कुछ होने वाला है.

स्टारलिंक की होगी एंट्री

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की स्टारलिंक भारत में एंट्री के लिए तैयार है. माना जा रहा है कि कंपनी की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस इस साल भारत में शुरू हो जाएगी. इसकी मदद से मोबाइल यूजर्स रिमोट इलाकों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी का मजा उठा सकेंगे. स्टारलिंक सैटेलाइट के जरिये इंटरनेट मुहैया करवाती है. फिलहाल यह कंपनी अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में अपनी सर्विस दे रही है.

वॉइस कॉलिंग प्लान

स्मार्टफोन और 4G कनेक्टिविटी आने के बाद से देश में यूजर्स की जेब पर बोझ बढ़ गया था. टेलीकॉम कंपनियां बंडल प्लान पेश कर रही थीं, जिसमें इंटरनेट डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती है. कई यूजर्स जो इंटरनेट यूज नहीं करते हैं, उनके लिए ये प्लान काफी महंगे साबित हो रहे थे. इसे देखते हुए टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को वॉइस ओनली रिचार्ज प्लान लाने का आदेश दिया था. जल्द ही यह आदेश लागू हो जाएगा, जिसके बाद कंपनियों को सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान लॉन्च करने पड़ेंगे.

अनचाही कॉल्स से मिल सकती है मुक्ति

मोबाइल पर अनचाही कॉल्स से सब लोग परेशान हैं. इस साल लोगों को इनसे मुक्ति मिल सकती है. स्पैम कॉल्स को लेकर नियम कड़े किए जाएंगे और उनका उल्लंघन करने पर टेलीमार्केटिंग कंपनियों को जुर्माना भरना पड़ेगा.

पूरे देश में BSNL की 4G सर्विस

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इन्हें बेहतर सर्विस देने के लिए कंपनी देशभर में नए टावर लगा रही है. दिसंबर के अंत तक कंपनी ने देश के चारों महानगरों के साथ-साथ अधिकांश राज्यों की राजधानियों में 4G कनेक्टिविटी शुरू कर दी थी. जून तक कंपनी का उद्देश्य अपने सभी सर्किल में 4G कनेक्टिविटी शुरू करने का है. इस साल कंपनी 5G सर्विस भी शुरू कर सकती है.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp, Telegram और Instagram यूजर्स सावधान! इन तीनों Apps पर हो रही सबसे ज्यादा ठगी, सरकार ने किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, Apple जिस फीचर को बताएगा खास उसी पर क्यों उठ सकते हैं सवाल?
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, लॉन्च कुंडली बता रही Apple के किस फीचर की होगी सबसे ज्यादा चर्चा
Galaxy Tab S10+ पर Samsung का फेस्टिव धमाका, मिल रहा ये खास ऑफर
Galaxy Tab S10+ पर Samsung का फेस्टिव धमाका, मिल रहा ये खास ऑफर
iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!
iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!
न OTP, न PIN, न CVC… फिर भी FD से निकल गए 5.99 लाख, जानें कैसे?
न OTP, न PIN, न CVC… फिर भी FD से निकल गए 5.99 लाख, जानें कैसे?

वीडियोज

Fuffa Controversy | PM Modi Statement: सियासत का 'नाराज फूफा' कौन? | Vadodara | Breaking News | ABP
ABP Report: 'अनाक क्राकाटोआ' ज्वालामुखी में विस्फोट, ज्वालामुखी से फव्वारे। Volcano Indonesia
Bollywood News: ‘Haiwaan’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़! Akshay या Saif, कौन होगा हीरो और कौन बनेगा Haiwaan? (08.09.26)
Tum Dena Sath Mera: Aradhya खोलती सीक्रेट रोमांस की पोल, Rakshit-Aprajita ने हल्दी में नहलाया!
Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Embed widget