एक्सप्लोरर

Samsung से लेकर Poco तक, ये हैं 6000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन

क्या आप एक ऐसा फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं जिसमें आपको दमदार बैटरी लाइफ मिले? आज हम आपको 6000mAh की बैटरी वाले शानदार स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं. ये फोन आपके बजट सेगमेंट की रेंज में हैं.

आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा हो रहा है. ऑफिस के काम से लेकर मनोरंजन तक हर काम फोन से ही हो रहा है. ऐसे में मोबाइल कंपनियां दमदार बैटरी वाले फोन मार्केट में लॉन्च कर रही हैं. इन फोन में आपको सभी लेटेस्ट फीचर्स, अच्छा कैमरा, मजबूत प्रोसेसर और दमदार बैटरी मिलती है. अगर आप बैटरी के लिहाज से देखा जाए तो Poco से लेकर Samsung तक सभी कंपनियां अपने बड़े बैटरी वाले फोन लॉन्च कर रही हैं. खास बात ये है कि ये फोन आपके बजट में भी होंगे. आइये जानते आपके लिए बेस्ट ऑप्शन क्या है.

1- Samsung Galaxy M31- अगर आप सैमसंग का फोन खरीदना चाहते हैं तो गैलेक्सी एम 31 स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट हैं इस फोन में आपको 6,000mAh की बैटरी दी जा रही है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. Samsung Galaxy M31 में 6.4-इंच की डिस्प्ले दी गई है जो Full HD+ रेज्यूलेशन के साथ आती है. फोन में Exynos 9611 चिपसेट के साथ 6GB RAM और 64GB और 128GB स्टोरेज वाले दो वैरियंट मिल रहे हैं. बात करें कैमरे की तो 64-मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 5-मेगापिक्सल का डेप्थ और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है. इस फोन में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है.

2- POCO M3- पोको एम3 में 6.53 इंच का FHD+ डिस्प्ले दी गई है. इस फोन में स्नैपड्रैगेन 662 का प्रोसेसर और 4GB रैम+ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड MIUI 12 के साथ आता है. जिसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. आपको 48 MP का प्राइमरी कैमरा, 2 MP का डेप्थ और 2 MP का मैक्रो लेन्स मिलेगा. फोन में 8 MP का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा. बात करें बैटरी की तो 6,000mAh की दमदार बैटरी इस फोन में दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

3- Realme Realme C15- इस फोन की खासियत है इसकी बड़ी बैटरी. रियलमी सी15 में 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है. Realme C15 में 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. बात करें इसकी कीमत की तो आपको ये फोन करीब 10 हजार में मिल जाएगा. हालांकि ये कीमत फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है. इस फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

4- ASUS ROG Phone 3- अगर आप दमदार बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो ये काफी सस्ता और अच्छा फोन है. इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. आपको मोबाइल में फास्ट चार्जिंग फीचर और USB Type C का ऑप्शन भी मिलेगा. ये फोन 6.59 इंच वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. गेमिंग से शौकीन लोगों के लिए इस काफी अच्छा फोन माना गया है.

5- Poco X3- पोको अपने ज्यादातर फोन में बैटरी और कैमरे पर सबसे ज्यादा फोकस कर रहा है. बात करें पोको एक्स3 की तो इस फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले आपको मिलेगा, जो 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश के साथ आता है. इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस फोन का डिस्प्ले HDR10 सर्टिफिकेशन वाला है इसमें Qualcomm Snapdragon 732G SoC का प्रोसेसर दिया गया है. जो Adreno 618 GPU और 8GB तक के रैम के साथ आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है MySpace जिसकी होने वाली है वापसी? कभी इंटरनेट पर मचाया था धमाल
क्या है MySpace जिसकी होने वाली है वापसी? कभी इंटरनेट पर मचाया था धमाल
ChatGPT या Claude? दोनों में क्या है फर्क, जानें किसे इस्तेमाल करना आसान
ChatGPT या Claude? दोनों में क्या है फर्क, जानें किसे इस्तेमाल करना आसान
TRAI ने शुरू की नई नंबर सीरीज! ठगी वाले कॉल से बचने में मिलेगी मदद
TRAI ने शुरू की नई नंबर सीरीज! ठगी वाले कॉल से बचने में मिलेगी मदद
Xप्लेन: अगर AI कंट्रोल से बाहर हो जाए तो किसके सिर फूटेगा ठीकरा?
अगर AI कंट्रोल से बाहर हो जाए तो किसके सिर फूटेगा ठीकरा?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget