एक्सप्लोरर

3 बार फोल्ड होगा सैमसंग का ये स्मार्टफोन, जानिए कब होगा लॉन्च

एक टिप्स्टर ने ये जानकारी शेयर की है कि सैमसंग इस साल के अंत तक तीन बार फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन को बाजार में पेश कर सकती है.

Samsung Will launch Tri-Fold Smartphone: पहले सिर्फ एक स्क्रीन वाले स्मार्टफोन बाजार में आते थे और यही लोगों के बीच लोकप्रिय थे. इसके बाद फोल्डेबल फोन आने शुरू हुए और इन्होंने भी एक बड़ा मार्केट स्पेस बनाया. अब ये खबर सामने आ रही है कि इस साल के अंत तक कोरियन कंपनी सैमसंग तीन बार फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन को पेश कर सकती है. वैसे इस कॉनसेप्ट फोन को MWC में दिखाया जा चुका है. लेटस गो डिजिटल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने एक पेटेंट वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन के साथ नए फोल्डेबल फोन के लिए फाइल किया है. इस स्मार्टफोन में तीन अलग-अलग डिस्प्ले होंगी और एक बार पूरा खोलने पर ये किसी बड़ी टेबलेट की तरह नजर आएगा. 


ऐसा होगा डिजाइन

रिपोर्ट में ये कहा गया है कि सैमसंग का तीन बार फोल्ड होने वाला फोन एक बार अंदर की तरफ और एक बार बाहर की तरफ फोल्ड होगा और इसमें 2 हिंज होंगे. एक तरह से ये फोन जेड शेप (Z) बनाएगा. साथ ही इस फोन में एक S-pen और एचडीएमआई कनेक्टर भी मिलेगा. 


3 बार फोल्ड होगा सैमसंग का ये स्मार्टफोन, जानिए कब होगा लॉन्च

इस साल के तीसरे क्वार्टर में सैमसंग लॉन्च करेगा ये दो फोन

कोरियन कंपनी सैमसंग इस साल के तीसरे क्वार्टर में  Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को लॉन्च कर सकती है. आइस यूनिवर्स नाम के एक टिप्स्टर ने ये जानकारी शेयर की है कि Galaxy Z Flip 5 में 3.4 इंच की कवर डिस्प्ले मिल सकती है. यानी Galaxy Z Flip 4 के मुकाबले कंपनी ने नए स्मार्टफोन में डिस्प्ले साइज को बढ़ाया है. दोनों ही स्मार्टफोन में ग्राहकों को स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है जो पिछले महीने लॉन्च हुए गैलेक्सी S23 सीरीज में भी देखने को मिला था. ये भी कहा जा रहा है कि नए स्मार्टफोन में बैटरी, कैमरा और डिस्प्ले के मामले में कंपनी कुछ बदलाव करेगी. स्टोरेज की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में आपको 128GB से लेकर 1TB तक का इंटरनल स्टोरेज स्पेस देखने को मिल सकता है. ध्यान दें, अभी आधिकारिक तौर पर दोनों मोबाइल फोन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

ये स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगा सैमसंग

फरवरी में सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद लोग ये कयास लगा रहे थे कि सैमसंग इस सीरीज के तहत एक और स्मार्टफोन, Samsung Galaxy S23 FE को भी लॉन्च कर सकता है. लेकिन अब अब एक फेमस टिपस्टर योगेश बरार ने ट्विटर अकाउंट के जरिए ये जानकारी शेयर की है कि कोरियन कंपनी इस साल सैमसंग गैलेक्सी S23 FE स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगी, कंपनी अपने आने वाले फोल्डेबल फोन पर ध्यान दे रही है. 

यह भी पढ़ें: बजट सिर्फ 2 हजार है तो ये हैं कुछ बेहतरीन स्मार्टवॉच, फीचर्स एक से बढ़कर एक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget