Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
Nothing OS 5.0 का रोलआउट शुरू हो गया है. Android 17 पर आधारित इस अपडेट में 80 से ज्यादा बदलाव किए गए हैं. जानें किन स्मार्टफोन्स को मिलेगा अपडेट और फोन में इसे कैसे चेक कर सकते हैं.

- होमस्क्रीन, विजेट्स और लॉकस्क्रीन में नया लुक व सुधार शामिल.
Nothing ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Nothing OS 5.0 को रोलआउट करना शुरू कर दिया है. Android 17 पर आधारित इस अपडेट में कंपनी ने डिजाइन से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फोन की परफॉर्मेंस तक कई बदलाव किए हैं. कंपनी के मुताबिक, इसमें 80 से ज्यादा नए बदलाव शामिल हैं, फिलहाल इसका स्टेबल अपडेट Nothing Phone (3) के लिए जारी किया जा रहा है. आने वाले महीनों में दूसरे Nothing और CMF स्मार्टफोन तक भी इसे पहुंचाने की योजना है. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या आपके फोन को अपडेट मिलेगा.
क्या आपके फोन को अपडेट मिलेगा?
Nothing OS 5.0 का स्टेबल अपडेट फिलहाल Nothing Phone (3) के लिए जारी किया जा रहा है. कंपनी के मुताबिक, नवंबर में Nothing Phone (4a) और Phone (3a) सीरीज को भी यह अपडेट मिलेगा. इसके बाद दूसरे योग्य Nothing और CMF स्मार्टफोन तक इसे पहुंचाया जाएगा, हालांकि सभी फोन में अपडेट एक साथ नहीं आएगा. कंपनी इसे अलग-अलग चरणों में जारी कर रही है. इसलिए आपके फोन में अपडेट कब उपलब्ध होगा, यह उसके मॉडल और क्षेत्र पर निर्भर करेगा.
फोन में अपडेट कैसे चेक करें?
Nothing Phone (3) की Settings में जाकर System सेक्शन खोल सकते हैं. यहां Nothing OS या सिस्टम अपडेट से जुड़े ऑप्शन में जाकर अपडेट की उपलब्धता चेक करें. अपडेट दिखाई देने पर Download and install का ऑप्शन चुनें. डाउनलोड पूरा होने के बाद फोन रीस्टार्ट होकर नए सॉफ्टवेयर पर अपडेट हो जाएगा. ध्यान रखें कि अपडेट की सूचना सभी यूजर्स को एक ही समय पर नहीं मिलेगी. अगर अभी आपके फोन में Nothing OS 5.0 दिखाई नहीं दे रहा है, तो इसकी वजह चरणबद्ध रोलआउट हो सकता है. वहीं दूसरे Nothing और CMF फोन के लिए अपडेट का इंतजार करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें - नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Nothing OS 5.0 में क्या खास है?
इस अपडेट में फोन की होम स्क्रीन को नए अंदाज में तैयार किया गया है. अब विजेट्स और सर्च बार में ट्रांसपेरेंट डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे. इसके अलावा, इंटरफेस का रंग फोन के वॉलपेपर के हिसाब से बदल सकेगा. इससे स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों में एक जैसा विजुअल लुक मिलेगा. लॉक स्क्रीन के लिए कंपनी ने Micrographics नाम का नया क्लॉक डिजाइन भी पेश किया है.इसमें समय और तारीख के साथ मौसम और आने वाली मीटिंग्स की जानकारी भी एक ही जगह दिखाई देगी. कंपनी ने स्टेटस बार, सेटिंग्स, कैमरा और गैलरी जैसे हिस्सों में आइकन, फॉन्ट, स्पेसिंग और एनिमेशन को भी बेहतर बनाया है.
यह भी पढ़ें - बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?

















