एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy S24 Series: लॉन्च से पहले जानिए इस सीरीज की 5 बड़ी बातें, इस तरह देख पाएंगे इवेंट

Samsung Galaxy S24 Ultra: कोरियन कंपनी सैमसंग 17 जनवरी को ग्लोबली गैलेक्सी S24 सीरीज लॉन्च करेगी. इस सीरीज के तहत 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे. लॉन्च से पहले इस सीरीज की 5 बड़ी बातें जानिए.

Samsung Galaxy S24 Series launchsdate: सैमसंग का अनपैक्ड इवेंट इस साल 17 जनवरी को आयोजित होना है. इस इवेंट में कंपनी Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च करेगी. इस सीरीज का सभी को इंतजार है. लॉन्च से पहले स्मार्टफोन्स के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है. आप सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गैलेक्सी S24 सीरीज बुक कर सकते हैं. लॉन्च से हम आपको इस सीरीज की 5 बड़ी बातें बता रहे हैं जो अबतक सामने सामने आ चुकी हैं.

इस सीरीज के तहत 3 फ्लैगशिप फोन लॉन्च होंगे जिसमे Galaxy S24 , Galaxy S24 Plus और Galaxy S24 Ultra शामिल है. विशेषकर अल्ट्रा मॉडल को सभी देखना चाहते हैं क्योकि इसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे.

5 बड़ी बातें 

AI इंटीग्रेशन: सैमसंग ने पिछले साल अपने AI फोरम 2023 इवेंट में Gauss मॉडल को लॉन्च किया था. Gauss AI 3 वेरिएंट में आता है जिसमें पहला टेक्स्ट जनरेशन, दूसरा कोड जनरेशन और तीसरा इमेज जनरेशन है. सैमसंग इस AI मॉडल को गैलेक्सी S24 सीरीज के साथ इंटीग्रेट कर सकती है. कंपनी ने हाल ही में एक टीजर भी शेयर किया है जिसमें सैमसंग AI का जिक्र किया गया है.

प्रोसेसर एंड बैटरी: सैमसंग के बेस मॉडल में आपको Exynos 2400 प्रोसेसर मिलेगा जबकि प्लस और टॉप मॉडल में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा. ये क्वालकॉम की लेटेस्ट चिप है जो स्मार्टफोन को पहले से ज्यादा फास्ट और पावर एफिसिएंट बनाती है. बैटरी की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी S24 में आपको 4000 एमएएच की बैटरी, प्लस में 4900 एमएएच की बैटरी और अल्ट्रा में 5000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है.

डिस्प्ले: सैमसंग S24 में आपको 6.2 इंच की डिस्प्ले, प्लस में 6.7 इंच की डिस्प्ले और अल्ट्रा मॉडल में 6.8 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है. टॉप मॉडल में आपको S-Pen भी मिलेगी. तीनों ही मॉडल में आपको 120hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा.  

कैमरा: लीक्स की माने तो सैमसंग के बेस और प्लस मॉडल में कंपनी 50MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दे सकती है जो 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे. वहीं, टॉप मॉडल में आपको 200MP का कैमरा मिलेगा. इस बार आपको कैमरा में AI फीचर्स और एडिटिंग का भी सपोर्ट मिलेगा.

प्राइस एंड वेरिएंट: बेस मॉडल को कंपनी 8/128GB या 256GB के साथ लॉन्च कर सकती है. प्लस मॉडल 12/256GB या 512GB के साथ और अल्ट्रा 12GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB ऑप्शन में आ सकता है. प्राइस की बात करें तो कंपनी बेस मॉडल को S23 के प्राइस पॉइंट पर ही लॉन्च कर सकती है. प्लस और टॉप मॉडल में 5,000 रुपये का अंतर पिछले बार की तुलना में आ सकता है. यानि पिछले मॉडल्स से ये कुछ महंगे हो सकते हैं.

ध्यान दें, ये जानकारी लीक्स आधारित है. स्पेक्स और कीमत में बदलाव संभव है.   

यह भी पढे़ं:

Poco X6 Pro में मिलेगा HypherOS, लॉन्च डेट, स्पेक्स और कीमत, सब यहां जानिए 

     

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MS Dhoni के कान में दिखा खास डिवाइस! जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और कैसे करता है काम
MS Dhoni के कान में दिखा खास डिवाइस! जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और कैसे करता है काम
सोशल मीडिया पर आधी रात से लग जाएगा कर्फ्यू, यहां लागू होने जा रहा है अनोखा कानून
सोशल मीडिया पर आधी रात से लग जाएगा कर्फ्यू, यहां लागू होने जा रहा है अनोखा कानून
Samsung यूजर्स सावधान! एक छोटी सी गलती से उड़ सकता है आपका पूरा Data, तुरंत करें ये काम
Samsung यूजर्स सावधान! एक छोटी सी गलती से उड़ सकता है आपका पूरा Data, तुरंत करें ये काम
WhatsApp पर चैट बैकअप के लिए देने पड़ेंगे पैसे? बदलने वाला है स्टोरेज का पूरा मामला
WhatsApp पर चैट बैकअप के लिए देने पड़ेंगे पैसे? बदलने वाला है स्टोरेज का पूरा मामला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget