एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy Ring: कब लॉन्च होगी इंसानों की देखभाल करने वाली सैमसंग की खास अंगूठी? कंपनी ने किया कंफर्म

Samsung Galaxy Ring: 17 जनवरी 2024 को Samsung Galaxy S24 Series को लॉन्च करने के साथ-साथ सैमसंग ने एक रिंग यानी अंगूठी को पेश किया था, जिसका नाम Samsung Galaxy Ring है.

Samsung Galaxy Ring: सैमसंग ने पिछले महीने यानी 17 जनवरी 2024 को अमेरिका की कैलिफॉर्निया में सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित किया था. उस इवेंट में सैमसंग ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया था, जिसका नाम Samsung Galaxy S24 Series है. इस सीरीज के तहत सैमसंग ने Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus और Samsung Galaxy S24 Ultra को लॉन्च किया था.

कब लॉन्च होगी सैमसंग गैलेक्सी रिंग?

सैमसंग ने इन तीनों फोन के साथ-साथ अपने इवेंट में एक रिंग यानी अंगूठी को पेश किया था, जिसका नाम Samsung Galaxy Ring है. इस रिंग के बारे में कंपनी ने कुछ खासियतें बताई थी, जैसे ये सैमसंग के नए Galaxy AI यानी गैलेक्सी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फीचर्स से लैस होगा. कंपनी का दावा है कि इस अंगूठी का एआई फीचर्स यूजर्स के शरीर का उतना ख्याल रख पाएगा, जितना की कोई साधारण फिटनेस बैंड नहीं रख पाता है. 

हालांकि, कंपनी ने अपने इस सैमसंग गैलेक्सी रिंग की लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी, लेकिन अब सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स के लिए काम करने वाले सैमसंग के एक खास अधिकारी ने गैलेक्सी रिंग की लॉन्च टाइमलाइन को कंफर्म किया है. 

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में बी2बी वियरेबल/आईओटी/एक्सेसरी के वैश्विक प्रमुख डेनियल सेउंग ने लिंक्डइन पर पोस्ट किया कि गैलेक्सी रिंग 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च होगी. इसका मतलब है कि सैमसंग अपनी इस गैलेक्सी रिंग को जून 2024 के बाद लॉन्च करेगा.

सेउंग ने एक अपकमिंग स्मार्ट वियरेबल का टीज़र क्लिप शेयर करने के दौरान कहा, "दूसरी छमाही में एक नई हेल्थ और वेलनेस वियरेबल प्रॉडक्ट लॉन्च किया जाएगा. आप हमारे साथ जुड़े रहें."

सैमसंग गैलेक्सी रिंग की खास बातें

सैमसंग की गैलेक्सी रिंग के बारे में काफी पहले से अफवाहें चल रही थी, लेकिन यह पहली बार था जब सैमसंग ने अपनी इस रिंग के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी दी थी. आपको बता दें कि वियरेबल मार्केट में ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई अंगूठी लॉन्च होने वाली है. भारत में सैमसंग गैलेक्सी रिंग को टक्कर देने के लिए boAt Smart Ring, Noise Luna Ring, और शायद Amazfit Hello Ring भी मौजूद रहेंगे.

सैमसंग की यह अंगूठी काफी हल्की होगी और बहुत सारी साइज़ के विकल्पों में उपलब्ध होगी. यह एक स्मार्टवॉच जैसा काम करेगी. कंपनी के मुताबिक इसे अपनी उंगूली में पहनना काफी आसान और आरामदायक होगा. कंपनी इसे तीन अलग-अलग कलर में लॉन्च करेगी. हालांकि, इस रिंग को पेश करते वक्त कंपनी ने इसका सिल्वर कलर वाला वेरिएंट दिखाया था.

इस रिंग में कई सारे खास हेल्थ फीचर्स हो सकते हैं, जो यूजर्स के हेल्थ और फिटनेस का पूरा ख्याल रखेंगे. यह सैमसंग के हेल्थ ऐप के साथ मिलकर काम करेगा. इसमें हार्ट-रेट मॉनिटरिंग, स्लिप ट्रैकिंग, SpO2 ट्रैकिंग, और स्ट्रेल लेवल मॉनिटरिंग जैसे कई खास फीचर्स मौजूद होंगे.

यह भी पढ़ें: Facebook के 20 साल पूरे होने पर Mark Zuckerberg ने शेयर की वीडियो, कहा-' अभी बेस्ट चीज़ आना बाकी है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget