एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy M35 5G भारत में हुआ लॉन्च, मिडरेंज प्राइस में मिलेगा बढ़िया कैमरा और बड़ी बैटरी

Samsung Galaxy: सैमसंग ने भारत में एक नया फोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Samsung Galaxy M35 5G है. आइए हम आपको इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताते हैं.

Samsung Galaxy M35 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने पहले इस फोन का ग्लोबल डेब्यू किया था, लेकिन अब इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया है. यह सैमसंग का एक मिडरेंज 5जी स्मार्टफोन है.

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा और जियमैट्रिकल पैटर्न डिजाइन के साथ अटरैक्टिव बैक पैनल दिया गया है. यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन के साथ आता है, जिसके कारण इसे स्क्रीन की मजबूती में चार-चांद लग जाते हैं. आइए हम आपको इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स को विस्तार में बताते हैं.

Samsung Galaxy M35 5G के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस फोन में 6.6 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो Full HD+ रेजॉल्यूशन, 2340×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आती है.

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए Samsung Exynos 1380 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Mali-G68 MP5 GPU के साथ आता है.

बैक कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन कैमरा 50MP का है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. इसका दूसरा कैमरा 5MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ और तीसरा कैमरा भी 5MP के मैक्रो लेंस के साथ आता है. इस फोन में 30fps की रेट पर 4K रिकॉर्डिंग करने की सुविधा भी है.

फ्रंट कैमरा: इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 13MP का फ्रंट कैमरा दिया है.

सॉफ्टवेयर: इसमें Android 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 का इस्तेमाल किया गया है.

बैटरी और फास्ट चार्जिंग: सैमसंग ने अपने इस फोन में 6000mAh की बैटरी और 25W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी है.

कनेक्टिविटी: इसमें कनेक्टिविटी के लिए Dual DIM, 5G, 4G LTE, WiFi 6, Bluetooth 5.3, GPS, NFC सपोर्ट दिया गया है.

कलर्स: इस फोन को मूनलाइट ब्लू, डेयब्रेक ब्लू और थंडर ग्रे कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया है.

Samsung Galaxy M35 5G की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy M35 5G को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में पेश किया है.

  • पहला वेरिएंट: 6GB+128GB - 19,999 रुपये
  • दूसरा वेरिएंट: 8GB+128GB - 21,999 रुपये
  • तीसरा वेरिएंट: 8GB+256GB - 24,999 रुपये

इस फोन को अमेज़न सैमसंग इंडिया की वेबसाइट और तमाम रिटेल स्टोर्स पार्टनर्स के जरिए खरीदा जा सकता है. यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है. इस ऑफर के तहत सैमसंग सभी वेरिएंट्स पर 1000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा 2000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट क्रेडिट कार्ड्स के जरिए पेमेंट करने पर दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:  Donald Trump की पार्टी से क्या पहली बार कोई 'टेक एक्सपर्ट' बनेगा अमेरिका का उपराष्ट्रपति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget