एक्सप्लोरर

चार्जिंग के बाद भी नहीं बढ़ रहा बैटरी पर्सेंटेज, जानें कहां है दिक्कत?

फोन चार्जिंग पर लगा है, लेकिन बैटरी पर्सेंटेज नहीं बढ़ रहा है तो इसकी वजह खराब बैटरी से लेकर सॉफ्टवेयर तक कई गड़बड़ी हो सकती है. जानें इस समस्या को पहचानने और ठीक करने के आसान तरीके

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अत्यधिक तापमान भी फोन चार्जिंग को बाधित करता है.

कई बार ऐसा होता है कि फोन पूरी रात चार्जिंग पर लगा रहता है, लेकिन सुबह बैटरी का पर्सेंटेज बढ़ने की जगह वहीं अटका मिलता है. ऐसी स्थिति में अक्सर लोग चार्जर बदलने या नया फोन खरीदने के बारे में सोचने लगते हैं. लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार फोन की बैटरी ही खराब हो. चार्जिंग के दौरान आने वाली इस परेशानी के पीछे चार्जिंग केबल, पोर्ट, सॉफ्टवेयर या फोन के अंदर मौजूद हार्डवेयर में खराबी भी हो सकती है. ऐसे में नया फोन लेने से पहले समस्या की वजह पहचानना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि चार्जिंग के बाद भी बैटरी पर्सेंटेज नहीं बढ़ रहा तो दिक्कत कहां है. 

चार्जिंग के बाद भी बैटरी पर्सेंटेज नहीं बढ़ रहा तो दिक्कत कहां है

1. खराब बैटरी - फोन की बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल होने के साथ अपनी क्षमता खोने लगती है. ऐसे में वह पहले की तरह चार्ज स्टोर नहीं कर पाती है. अगर फोन चार्जिंग पर लगा होने के बाद भी बैटरी का पर्सेंटेज नहीं बढ़ रहा है, तो बैटरी की स्थिति जांचना जरूरी है. अगर खराबी बैटरी में है तो सिर्फ चार्जर बदलने से भी समस्या ठीक नहीं होगी.

2. चार्जिंग केबल या अडैप्टर में खराबी - पुरानी या डैमेज केबल फोन तक सही बिजली नहीं पहुंचा पाती है. ऐसे में फोन चार्जिंग का निशान दिखा सकता है, लेकिन बैटरी का पर्सेंटेज नहीं बढ़ता है. इसकी जांच के लिए फोन के लिए दूसरी सही और ओरिजिनल केबल या चार्जर इस्तेमाल करके देखें. 

3. चार्जिंग पोर्ट में जमा गंदगी - फोन के चार्जिंग पोर्ट में धूल, रेशे या जंग जैसी समस्या होने पर बिजली का संपर्क ठीक से नहीं बन पाता है. इससे चार्जिंग बार-बार रुक सकती है. पोर्ट में गंदगी दिखाई दे तो उसे साफ करने में सावधानी बरतें. सूखे, मुलायम ब्रश से सफाई की जा सकती है. पोर्ट खराब होने या कनेक्शन ढीला होने पर टेक्नीशियन की मदद लें.

यह भी पढ़ें - सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर

4. सॉफ्टवेयर या ऐप्स की परेशानी - कभी-कभी सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी या किसी अपडेट के बाद आई समस्या के कारण बैटरी की स्थिति सही नहीं दिखती है. वहीं कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में ज्यादा बिजली खर्च करते हैं, जिससे चार्जिंग धीमी हो सकती है. फोन को रीस्टार्ट करें, उपलब्ध सिस्टम अपडेट जांचें और बैटरी सेटिंग में ज्यादा खपत करने वाले ऐप्स देखें.

5.  फोन का तापमान -  फोन बहुत गर्म या ज्यादा ठंडा होने पर उसकी सुरक्षा के लिए चार्जिंग धीमी हो सकती है या कुछ समय के लिए रुक सकती है. ऐसे में फोन को सामान्य कमरे के तापमान पर आने दें और फिर चार्जिंग चेक करें. जरूरत पड़ने पर चार्जिंग के दौरान एयरप्लेन मोड चालू करने से बिजली की खपत कम करने में मदद मिल सकती है.
 
यह भी पढ़ें - घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Google पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ सकता है भारी, रिफंड के नाम पर हो रही ठगी
Google पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ सकता है भारी, रिफंड के नाम पर हो रही ठगी
Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा
Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
Advertisement

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget