एक्सप्लोरर

Donald Trump की पार्टी से क्या पहली बार कोई 'टेक एक्सपर्ट' बनेगा अमेरिका का उपराष्ट्रपति? जानें JD Vance का टेक्नोलॉजी रिलेशन

JD Vance Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में होने वाले 2024 राष्ट्रपति चुनाव के लिए जे डी वेंस को रिपब्लिक पार्टी का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार चुना है, जो टेक वर्ल्ड के एक्सपर्ट माने जाते हैं.

J.D. Vance: जे.डी वेंस टेक इंडस्ट्री के ऐसे पहले एक्सपर्ट हो सकते हैं, जो कि अमेरिका के व्हाइट हाउस में कदम रख सकते हैं. दरअसल जे डी वेंस अमेरिका के ओहायो राज्य के एक संसद सदस्य हैं और अब उनके व्हाइट हाउस में जाने की संभावना बन रही है.

अगर ऐसा होता है तो जे डी वेंस टेक इंडस्ट्री के पहले व्यक्ति होंगे जो अमेरिका के व्हाइट हाउस के मेंबर बनेंगे. क्या आप जानते हैं कि जे डी वेंस और टेक इंडस्ट्री का रिश्ता कैसे हैं? अगर नहीं जानते हैं तो आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं कि जे डी वेंस का टेक इंडस्ट्री से इतना गहरा नाता कैसे है?

जे डी वेंस का टेक कनेक्शन

जे डी वेंस का टेक इंडस्ट्री से रिश्ता पीटर थील (Peter Thiel) के जरिए है. पीटर थील दुनिया की जानी मानी कंपनी पेपल (PayPal) के पूर्व सीईओ और एक प्रमुख निवेशक हैं. उन्होंने जे डी वेंस को अपने एक फंड में काम करने के लिए भी हायर किया था. लिहाजा, जे डी वेंस का टेक से पहला कनेक्शन तो यही है.

उनके दूसरे कनेक्शन की बात करें तो थील ने वेंस के खुद की वीसी फंड "नार्या" में भी इन्वेस्टमेंट की है, जिसकी शुरुआत उन्होंने 2019 में की थी. इसके अलावा थील ने बाद में जे डी वेंस के ओहायो के सेनेट चुनाव में भी वित्तीय समर्थन भी किया था. 

डोनाल्ड ट्रंप से जे डी वेंस का क्या कनेक्शन है?

अब जेडी वेंस को 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप के रनिंग मेट के रूप में चुना गया है. इस नए उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के पास वेंचर कैपिटल में काफी सारी विविधताएं हैं.

बड़े टेक रेगुलेशन और क्रिप्टोकरेंसी दोनों पर उनका मुखर रुख है. ट्रंप अभियान में उनका शामिल होना अमेरिका में मौजूद बड़ी टेक कंपनियों के लिए संभावित नीतिगत बदलावों को नया रूप देने जैसा माना जा रहा है.

टेक इंडस्ट्री के लिए वेंस का क्या महत्व है?

अमेरिका के मुख्य टेक इंडस्ट्री से जे डी वेंस रिश्ता काफी जटिल है. सिलिकॉन वैली से अपने अच्छे रिलेशन के बावजूद, वेंस अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों के मुख्य आलोचक रहे हैं. वह गूगल और मेटा जैसी अमेरिका और दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों की खुलकर आलोचना करते हैं.

उन्होंने गूगल को तोड़ने का आह्वान किया है और सूचना पर गूगल जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के नियंत्रण होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है. वेंस की मंशा को सरल भाषा में समझें तो वो गूगल और मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियों की मनमर्जियों पर लगाम लगाना चाहते हैं और इसके लिए वो इन दिग्गज टेक कंपनियों के सामने कंट्टीटर्स को पेश करना चाहते हैं.

क्या ट्रंप का मदद करेगा जे डी वेंस का टेक कार्ड?

ट्रंप के रनिंग मेट के रूप में जेडी वेंस का नामांकन एक ऐसे उम्मीदवार को पेश करता है, जिसका वेंचर कैपिटल और सिलिकॉन वैली दोनों से गहरा संबंध है. इसके अलावा बिग टेक की कड़ी आलोचना और क्रिप्टोकरेंसी पर एक समर्थक रुख रखना भी वेंस की खास बातों में से एक है.

हालांकि, अभी तक यह देखना बाकी है कि उनकी उम्मीदवारी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अभियान की कहानी को कैसे प्रभावित करेगी.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 4 vs OnePlus Nord 3: कौन सा फोन खरीदना रहेगा बेहतर? कीमत से फीचर्स तक जानें सब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget