एक्सप्लोरर

Samsung ने लॉन्च किया अल्ट्रा-स्लिम 4K Smart TV! अब किफायती दाम में मिलेगा सिनेमा घर जैसा अनुभव

Samsung Smart TV: सैमसंग (Samsung) ने भी अपनी एक नई स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दी है. यह अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ उतारी गई है.

Samsung Smart TV: भारतीय मार्केट में स्मार्ट टीवी (Smart TV) को लोग खूब पसंद करते हैं. ये टीवी कई आधुनिक फीचर्स से लैस होती हैं. इसी कड़ी में सैमसंग (Samsung) ने भी अपनी एक नई स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दी है. यह अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ उतारी गई है. वहीं कंपनी ने इस टीवी की कीमत भी काफी कम रखी है जिसका मतलब है कि आपको अब सिनेमा घर जैसे अनुभव काफी कम दाम में मिलने वाला है. कंपनी ने देश में Crystal 4K Dynamic TV को उतारा है जिसमें 4K अपस्केलिंग, पतला डिजाइन, बेहतर कलर, वॉयस कमांड जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Samsung Crystal 4K Dynamic TV

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने अपनी इस नई स्मार्ट टीवी में 4K फीचर्स दिया गया है जिसकी मदद से यूजर्स को बेहद साफ और क्लीयर तस्वीरें दिखाई देंगी. साथ ही डायनामिक क्रिस्टल कलर तकनीक की मदद से टीवी में काफी नैचुरल तस्वीरें दिखाई देती हैं. साथ ही इसमें एचडीआर और कंट्रास्ट एन्हांसर भी दिया हुआ है.

बता दें कि ये नई स्मार्ट टीवी बिक्सबी और अमेज़न एलेक्सा जैसे वॉइस असिस्टेंट के साथ काम करता है. इसकी मदद से आप अपनी आवाज से टीवी के साथ ही घर में अन्य उपकरणों को भी कंट्रोल कर सकते हैं. इस टीवी का डिजाइन काफी पतला है जिससे टीवी किसी भी कमरे में आसानी से फिट हो सकती है. टीवी के साथ सैमसंग टीवी प्लस भी मिलता है, जिससे आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन या सेटअप के कई सारे फ्री चैनल देख सकते हैं.

नई टीवी में शानदार साउंड क्वालिटी भी मिलती है. टीवी में OTS लाइट तकनीक दी गई है जिससे यूजर्स को काफी डिजिटल और क्लीयर आवाज सुनाई देती हैं. इस टीवी में बेहतरीन साउंड क्वालिटी मिलती है.

कितनी है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग ने टीवी को दो साइज़ में लॉन्च किया है. इसे कंपनी ने 43 इंच और 55 इंच साइज में उतारा है. 43 इंच की कीमत कंपनी ने 41,990 रुपये में उतारा है तो वहीं 55 इंच की टीवी को कंपनी ने 49,990 रुपये में पेश किया है. इस टीवी को आप कंपनी की आधिकारीक वेबसाइट के साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) से खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

AI फीचर्स से लैस और पावरफुल प्रोसेसर के साथ Acer ने उतारे अपने नए लैपटॉप, स्लीक डिजाइन के साथ बेहद स्टाइलिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget