एक्सप्लोरर

AI फीचर्स से लैस और पावरफुल प्रोसेसर के साथ Acer ने उतारे अपने नए लैपटॉप, स्लीक डिजाइन के साथ बेहद स्टाइलिश

Acer Laptop: एसर ने बाजार में अपने नए लैपटॉप को उतार दिया है. इन लैपटॉप में कंपनी ने एआई फीचर्स के साथ ही स्लीक डिजाइन दिया हुआ है. ये काफी आकर्षित करने वाले लैपटॉप हैं जिनमें पावरफुल प्रोसेसर भी है.

Acer Laptop: भारतीय मार्केट में लैपटॉप की डिमांड काफी बढ़ रही है. ऐसे में एसर ने बाजार में अपने नए लैपटॉप को उतार दिया है. इन लैपटॉप में कंपनी ने एआई फीचर्स के साथ ही स्लीक डिजाइन दिया हुआ है. ये काफी आकर्षित करने वाले लैपटॉप हैं जिनमें पावरफुल प्रोसेसर भी मिल जाता है. Acer ने मार्केट में Swift 14 AI और Swift 16 AI जैसे लैपटॉप उतारे हैं. इन लैपटॉप को कंपनी ने काफी पतले डिजाइन में उतारा है.

Swift 14 AI and Swift 16 AI Specs

एसर के इन लैपटॉप के फीचर्स के बारे में बताएं तो कंपनी ने इसमें Intel Core Ultra प्रोसेसर दिया हुआ है. इन लैपटॉप के कवर पर रेंबो कलर है. कंपनी ने इसके टचपैड पर एक AI एक्टिविटी इंडिकेटर भी उपलब्ध कराया है. वहीं इन लैपटॉप में 3K OLED डिस्प्ले प्रदान कराया है. ये डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इन लैपटॉप में टचस्क्रीन भी मिल जाती है.

इतना ही नहीं कंपनी ने इन लैपटॉप में Acer LiveArt नाम का फीचर भी उपलब्ध कराया है. इस फीचर की मदद से आप लैपटॉप में क्रिएटिव कार्य भी आसानी से कर सकते हैं. साथ ही इसमें Acer Assist नाम का फीचर भी है जिसकी मदद से आप डॉक्यूमेंट्स को समरी कर सकते हैं. साथ ही इस फीचर से यूजर किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं.

इनमें Acer PurifiedView 2.0 और Acer PurifiedVoice 2.0 भी है जिसकी मदद से आप बेहतरीन ऑडियो कॉल का भी अनुभव कर सकते हैं. सिक्योरिटी के लिए इन लैपटॉप में फिंगरप्रिंट रीडर या चेहरे से पहचानने का फीचर भी प्रदान कराय है. इन लैपटॉप में 32 GB तक का LPDDR5X रैम के साथ 2 TB तक का PCIe Gen 4 NVMe SSD स्टोरेज भी प्रदान कराया है.

कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, थंडरबोल्ट 4 और एचडीएमआई 2.1 पोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. साथ ही लैपटॉप में Copilot+ नाम के फीचर में इस साल नए AI फीचर्स दिए गए हैं.

कितनी है कीमत

अब इन लैपटॉप की कीमतों की बात करें तो कंपनी ने Swift 14 AI की कीमत 1,199.99 डॉलर या 1,199 यूरो होगी. वहीं यह सितंबर में अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध होगा. वहीं Swift 16 AI (SF16-51 /T) की कीमत 1,199.99 डॉलर होगी. यह लैपटॉप अक्टूबर में अमेरिका तो दिसंबर 2024 में यूरोप में उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें:

Hotel या OYO Room में Aadhaar Card देने से पहले करें यह काम, नहीं लीक होगी आपकी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget