एक्सप्लोरर

Samsung ला रहा है जादुई ट्राई फोल्ड फोन, तीन बार मुड़ेगा, खुलते ही बनेगा टैबलेट, जानें लॉन्च डेट और कीमत

इस प्रीमियम डिवाइस की कीमत 2.5 से 3 लाख के बीच हो सकती है और इसे 2025 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है.

स्मार्टफोन की दुनिया में अब एक और क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है। सैमसंग बहुत जल्द एक ऐसा फोल्डिंग फोन लाने की तैयारी में है जो एक या दो बार नहीं, बल्कि तीन बार मुड़ सकेगा। इस खास डिवाइस को "ट्राई फोल्ड फोन" नाम दिया गया है और इसके डिजाइन को लेकर टेक दुनिया में अभी से काफी चर्चा हो रही है.

क्या है इस फोन की खासियत?

अब तक आपने जो फोल्डिंग फोन देखे होंगे, वो सिर्फ एक बार फोल्ड होते थे. लेकिन सैमसंग के इस नए फोन में ड्युअल हिंज डिजाइन दिया जाएगा, जिसकी मदद से फोन दो बार फोल्ड होकर तीन हिस्सों में बंट जाएगा. जब इसे पूरा खोलेंगे, तो इसका आकार एक टैबलेट जैसा हो जाएगा. यानी जब चाहें फोन की तरह इस्तेमाल करें और जब जरूरत हो, टैबलेट के जैसे बड़ा स्क्रीन इस्तेमाल करें.

इस फोन का आकार खोलने पर Z शेप में नजर आएगा, जो इसे बाकी फोल्डिंग डिवाइसेज से बिल्कुल अलग बनाता है.

कब लॉन्च हो सकता है?

सैमसंग ने फिलहाल इस फोन की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन टेक एक्सपर्ट और टिप्स्टर योगेश बरार के अनुसार, यह ट्राई फोल्ड फोन 2025 की तीसरी तिमाही में बाजार में दस्तक दे सकता है. यानी उम्मीद की जा रही है कि सितंबर 2025 के अंत तक यह डिवाइस लॉन्च हो जाएगा.

कितनी हो सकती है कीमत?

अगर आप इस डिवाइस को खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत ₹2.5 लाख से ₹3 लाख के बीच हो सकती है. यानी यह फोन सीधे तौर पर प्रीमियम कैटेगरी में रखा जाएगा और आम यूजर्स की बजाय इसे टेक लवर्स और इनोवेशन पसंद करने वालों के लिए डिज़ाइन किया गया है.

कहां होगा सबसे पहले लॉन्च?

शुरुआत में यह खास फोन दक्षिण कोरिया के मार्केट में ही उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स यह भी इशारा करती हैं कि लॉन्च के समय इसे भारत में भी पेश किया जा सकता है जिससे भारतीय यूज़र्स को भी इस हाईटेक डिवाइस का अनुभव मिल सके.

क्यों है ये फोन खास?

ट्राई फोल्ड फोन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह एक साथ फोन और टैबलेट दोनों की जरूरतों को पूरा करता है. एक डिवाइस में ही दो डिवाइसेज का अनुभव मिलना, और वो भी फोल्ड होने वाले डिजाइन के साथ यह अपने आप में एक बड़ी टेक्नोलॉजिकल छलांग है.

अगर आप उन लोगों में से हैं जो हमेशा कुछ नया और अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो सैमसंग का यह नया ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. यह फोन न सिर्फ देखने में अनोखा होगा, बल्कि इसके फीचर्स भी आपको हैरान कर सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel यूजर्स के लिए जरूरी सूचना, यह काम नहीं किया तो अकाउंट से कट जाएंगे पैसे
Airtel यूजर्स के लिए जरूरी सूचना, यह काम नहीं किया तो अकाउंट से कट जाएंगे पैसे
OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
IRCTC Beta Version: IRCTC का बीटा वर्जन लॉन्च.... यह क्या होता है और ओरिजनल वेबसाइट से कितना अलग?
IRCTC का बीटा वर्जन लॉन्च.... यह क्या होता है और ओरिजनल वेबसाइट से कितना अलग?
iPhone 16 के दाम धड़ाम! इस सेल में मिल रहा है सबसे सस्ता, मौका चूक न जाना
iPhone 16 के दाम धड़ाम! इस सेल में मिल रहा है सबसे सस्ता, मौका चूक न जाना

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget