एक्सप्लोरर

आप जो देखते हैं वही बार-बार क्यों दिखता है? Instagram के एल्गोरिदम का पूरा खेल

सरकार चाहती है कि सोशल मीडिया का सिस्टम ऐसे वीडियो और पोस्ट को बार-बार लोगों तक न पहुंचाए जो भ्रामक हों, जिनमें जरूरी जानकारी न हो या जिन्हें गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा हो.

आपने Instagram पर एक वीडियो देखा और उसके बाद आपको उसी मुद्दे से जुड़े कई और वीडियो दिखने लगे. धीरे-धीरे आपकी फीड में एक ही तरह की बातें और एक ही पक्ष को दिखाने वाले कंटेंट की भरमार हो गई. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल सोशल मीडिया पर आपकी फीड में कौन-सी रील, वीडियो या पोस्ट दिखाई जाएगी इसमें प्लेटफॉर्म के एल्गोरिदम की बड़ी भूमिका होती है.  

अब इसी सिस्टम को लेकर केंद्र सरकार ने Facebook और Instagram की पैरेंट कंपनी Meta को एडवाइजरी भेजी है. सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय - MeitY ने 10 अक्टूबर 2026 को Meta को चिट्ठी भेजकर कहा है कि वह अपने कंटेंट रिकमेंडेशन और रैंकिंग सिस्टम की समीक्षा करे. 

क्या है सरकार की चिंता का कारण?

आसान भाषा में समझें तो सरकार चाहती है कि सोशल मीडिया का सिस्टम ऐसे वीडियो और पोस्ट को बार-बार लोगों तक न पहुंचाए जो भ्रामक हों जिनमें जरूरी जानकारी न हो या जिन्हें गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा हो. सरकार की चिंता है कि ऐसे कंटेंट को जरूरत से ज्यादा बढ़ावा मिलने पर लोगों में भ्रम और डर फैल सकता है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है.

Instagram और Facebook पर कौन से वीडियो कम दिख सकते हैं?

सरकार ने खास तौर पर ऐसे पुराने वीडियो और तस्वीरों पर ध्यान देने को कहा है जिन्हें किसी नई घटना का बताकर शेयर किया जाता है. उदाहरण के लिए अगर किसी दूसरे शहर में हुई पुरानी हिंसा का वीडियो आज की घटना बताकर वायरल किया जा रहा है तो लोग उसे देखकर गलत जानकारी पर भरोसा कर सकते हैं. इसी तरह पुलिस कार्रवाई, सरकारी पाबंदियों या आपातकालीन हालात को लेकर बिना पुष्टि वाले दावे, अधूरी जानकारी के साथ दिखाए गए वीडियो और हिंसा भड़काने वाले कंटेंट पर भी नजर रखने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें: हैकर्स और ऑनलाइन ट्रैकिंग से बचाना है डेटा? बदलें ये सेटिंग्स

यूजर्स तक पहुंचे भरोसेमंद जानकारी

सरकार ने एक और अहम बात कही है. सोशल मीडिया का एल्गोरिदम लोगों को किसी मुद्दे पर सिर्फ एक ही तरह की बातें या सीमित नजरिया दिखाने का कारण नहीं बनना चाहिए. सरकार चाहती है कि यूजर्स तक भरोसेमंद जानकारी के अलग-अलग पहलू भी पहुंचें. इसका मतलब यह नहीं है कि सरकार ने हर एकतरफा राय या विचार वाले वीडियो को गलत बता दिया है. असल चिंता यह है कि भ्रामक या संदर्भ से हटकर पेश किए गए कंटेंट को एल्गोरिदम बार-बार बढ़ावा न दे. 

इसे एक आसान उदाहरण से समझिए. मान लीजिए कि किसी मुद्दे पर आप लगातार एक तरह के वीडियो देखते हैं. प्लेटफॉर्म का सिस्टम आपकी पसंद और गतिविधियों के आधार पर आपको उसी तरह का और कंटेंट सुझा सकता है. ऐसे में संभव है कि आपको उस मुद्दे की दूसरी जानकारियां या अलग-अलग पहलू कम दिखाई दें. हालांकि, सरकार की एडवाइजरी यह दावा नहीं करती कि हर यूजर के साथ ऐसा ही हो रहा है. इसमें Meta से अपने रिकमेंडेशन सिस्टम की समीक्षा करने और यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि यूजर्स को एक ही तरह के नजरिए तक सीमित न रखा जाए. 

वायरल कंटेंट पर मजबूत होगा Meta का सिस्टम!

Meta को यह भी कहा गया है कि वह तेजी से वायरल हो रहे ऐसे कंटेंट की पहचान और जांच करने का सिस्टम मजबूत करे जिससे बड़े स्तर पर भ्रम, डर या हिंसा फैलने की आशंका हो. जरूरत पड़ने पर ऐसे कंटेंट पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए. साथ ही चल रही घटनाओं से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो के साथ पर्याप्त संदर्भ देने पर भी जोर दिया गया है ताकि लोगों को पता चल सके कि कंटेंट कब और कहां का है और उसकी प्रामाणिकता को लेकर क्या जानकारी उपलब्ध है. हालांकि इस एडवाइजरी का मतलब यह नहीं है कि अब Instagram और Facebook पर सभी भ्रामक वीडियो पूरी तरह दिखने बंद हो जाएंगे या हर राजनीतिक और सामाजिक बहस पर रोक लग जाएगी.

सरकार ने यह भी कहा है कि लोगों की जायज बातचीत और बहस की आजादी का सम्मान किया जाना चाहिए. कार्रवाई लागू कानून के दायरे में होनी चाहिए. फिलहाल सरकार ने Meta से तुरंत जरूरी कदम उठाने और मंत्रालय को की गई कार्रवाई की जानकारी देने को कहा है. एडवाइजरी में किसी खास घटना का नाम नहीं दिया गया है. यानी आसान भाषा में समझें तो सरकार चाहती है कि Instagram और Facebook पर सिर्फ एल्गोरिदम की वजह से भ्रामक वीडियो बार-बार लोगों की फीड में न आएं और किसी मुद्दे पर लोगों को भरोसेमंद जानकारी के अलग-अलग पहलू भी देखने को मिलें. अब देखना होगा कि Meta अपने सिस्टम में क्या बदलाव करता है और इसका असर यूजर्स की फीड पर कितना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आपके Google Account में कौन-कौन कर रहा है लॉगिन? मिनटों में ऐसे जानें
आपके Google Account में कौन-कौन कर रहा है लॉगिन? मिनटों में ऐसे जानें
पानी गर्म करने वाली रॉड या गीजर कौन खाता है ज्यादा बिजली? जान लें
पानी गर्म करने वाली रॉड या गीजर कौन खाता है ज्यादा बिजली? जान लें
कम हो रही आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
कम हो रही आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget