एक्सप्लोरर

Android 14: सैमसंग को इस दिन मिलेगा एंड्रॉयड 14 अपडेट, इन स्मार्टफोन्स में मिल चुका है Android 13 का सपोर्ट

Android 14: सैमसंग दावा कर रही है कि यूजर्स को 2023 में एंड्रॉयड 14 अपडेट के लिए इंतजार नहीं करना होगा. हालांकि, कंपनी ने इसकी कोई टाइमलाइन साझा नहीं की है.

Android 14 Update: सैमसंग ने इस साल लॉन्च हुए Galaxy S, Galaxy Fold/Flip, Galaxy A सीरीज के फोन के लिए एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OneUI 5 जारी कर दिया है. खबर है कि अगले महीने तक सैमसंग के कई मिड और बजट रेंज फोन में एंड्रॉयड 13 अपडेट मिलने लगेगा. पिछले कुछ सालों के मुकाबले सैमसंग ने अपने डिवाइसेज में एंड्रॉइड अपडेट जल्दी देना शुरू कर दिया है. एक तरफ चीनी कंपनियां अपने फ्लैगशिप फोन के लिए एंड्रॉयड 13 रोल आउट कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सैमसंग ने अपने मिड और बजट रेंज फोन के लिए भी लेटेस्ट अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है.

4 साल तक का एंड्रॉयड OS अपडेट

यहां तक बात खत्म नहीं होती है. कंपनी दावा कर रही है कि अगले साल एंड्रॉयड 14 के अपडेट को सबसे पहले हम रोल आउट करेंगे. ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आ रही है कि Galaxy Z Fold 5/Galaxy Z Flip 5 के साथ कंपनी एंड्रॉयड 14 पेश कर सकती है. इसके साथ ही, सैमसंग अब अपने सभी डिवाइसेज में 4 साल तक का एंड्रॉयड OS अपडेट देने का दावा कर रही है. इसका मतलब है कि अगर आपने एंड्रॉयड 13 वाला डिवाइस खरीदा है, तो आपको एंड्रॉयड 16 तक का अपडेट उसी डिवाइस में मिल जाएगा.

Android 14 के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

सैमसंग दावा कर रही है कि यूजर्स को 2023 में एंड्रॉयड 14 अपडेट के लिए इंतजार नहीं करना होगा. हालांकि, कंपनी ने इसकी कोई टाइमलाइन साझा नहीं की है. खबर यह भी है कि सैमसंग के फोन में सिक्योरिटी अपडेट समय-समय पर रोल आउट किया जा रहा है, जो डिवाइस को सुरक्षित बनाने का काम करता है. इसके अलावा, दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अक्टूबर 2022 से अपना एंड्रॉयड 13 अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया था. गूगल ने एंड्रॉयड 13 को अगस्त में रोल आउट किया था.

Android 13 अपडेट वाले स्मार्टफोन

सैमसंग ने गैलेक्सी एस22 सीरीज के लिए सबसे पहले एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OneUI 5.0 जारी किया था. इसके बाद कंपनी ने गैलेक्सी जेड फोल्ड 4, गैलेक्सी जेड फ्लिप, गैलेक्सी ए53, गैलेक्सी ए73 के लिए यह अपडेट पेश किया. खबर है कि जल्द ही, यूजर्स को गैलेक्सी नोट 20 सीरीज, गैलेक्सी एस 21 सीरीज, गैलेक्सी एस10 लाइट, गैलेक्सी नोट 10 लाइट, गैलेक्सी ए52, गैलेक्सी एम53, गैलेक्सी एम33 जैसे डिवाइजेस में भी एंड्रॉयड 13 अपडेट मिलने लगेगा.

यह भी पढ़ें:QR Code स्कैन में एक गलती पड़ सकती है भारी, मिनटों में हो सकते हैं कंगाल, यहां जानें बचने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget