एक्सप्लोरर

सरकार फोन में देना चाहती है बिना नेटवर्क के LiveTV एक्सेस, फैसले के खिलाफ हैं Samsung और Qualcomm, क्यों?

LiveTV on Smartphones: भारत सरकार एक पॉलिसी पर काम कर रही है जो बिना नेटवर्क के स्मार्टफोन में लोगों को LiveTV का एक्सेस देगी. यानि बिना डेटा के आपके फोन में टीवी चैनल चलेंगे.

भारत सरकार एक पॉलिसी पर काम कर रही है जो मोबाइल कंपनियों को स्मार्टफोन में LiveTV का एक्सेस देने के लिए बाध्य करेगी. दरअसल, सरकार चाहती है कि फोन में बिना नेटवर्क के लोगों को सैटेलाइट के माध्यम से सीधे LiveTV का एक्सेस दिया जाए. हालांकि इसके लिए मोबाइल कंपनियों को अपने स्मार्टफोन में कुछ बदलाव करने होंगे. वर्तमान में कोई भी ऐसा फोन नहीं है जो इस तरह की टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता हो. 

फोन में LiveTV का एक्सेस देने के लिए ATSC 3.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होगा. ये टेक्नोलॉजी नार्थ-अमेरिका में पॉपुलर है और ये टीवी सिग्नलों की सटीक भू-स्थिति की अनुमति और उच्च चित्र गुणवत्ता प्रदान करती है. इसी टेक्नोलॉजी को सरकार भारत में भी स्मार्टफोन्स में लाना चाहती है.

सैमसंग और क्वालकॉम फैसले के खिलाफ 

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी सैमसंग और चिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम सरकार के इस प्लानिंग के खिलाफ है. दरअसल, कंपनियों का कहना है कि स्मार्टफोन में LiveTV एक्सेस के लिए उन्हें स्मार्टफोन के हार्डवेयर पार्ट्स में कुछ बदलाव करने होंगे जो एक फोन की कॉस्ट को 30 डॉलर यानि 2,500 रूपये तक बड़ा देगा. सैमसंग और क्वालकॉम ने कहा कि इससे उनके अपकमिंग प्लान्स और स्मार्टफोन पर असर पड़ेगा जो कंपनी को नुकसान में डाल सकता है.

बैटरी हेल्थ पर पड़ेगा असर 

भारत के संचार मंत्रालय को लिखे एक संयुक्त पत्र में, सैमसंग, क्वालकॉम और टेलीकॉम गियर निर्माता एरिक्सन और नोकिया ने कहा कि डायरेक्ट-टू-मोबाइल प्रसारण जोड़ने से स्मार्टफोन की बैटरी परफॉरमेंस कम हो सकती है और सेलुलर रिसेप्शन पर भी इससे असर पड़ेगा. कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री को 17 अक्टूबर को लिखे गए और रॉयटर्स द्वारा समीक्षा किए गए पत्र में कंपनियों ने कहा कि हमें इसे अपनाने में कोई योग्यता नहीं दिखती है.

ध्यान दें, फ़िलहाल डायरेक्ट-टू-मोबाइल प्रसारण पर सरकार काम कर रही है. अभी इस प्लान में बदलाव सरकार कर सकती है, साथ ही इम्प्लीमेंटेशन डेट भी अभी नहीं बताई गई है. यानि अभी ये एक सिर्फ ड्राफ्ट है जिसपर चर्चा चल रही है.

यह भी पढें:

पॉपुलर चैटिंग वेबसाइट Omegle इस वजह से हुई बंद, अब यहां से कर सकते हैं बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तबाही से बचा लेगी यह टेक्नोलॉजी, जापान ने बनाया भूकंप आते ही हवा में उठ जाने वाला घर
तबाही से बचा लेगी यह टेक्नोलॉजी, जापान ने बनाया भूकंप आते ही हवा में उठ जाने वाला घर
OLED और QLED को टक्कर देगा Micro RGB TV! जानिए क्या है ये नई टेक्नोलॉजी और कैसे भविष्य में बढ़ेगा इसका इस्तेमाल
OLED और QLED को टक्कर देगा Micro RGB TV! जानिए क्या है ये नई टेक्नोलॉजी और कैसे भविष्य में बढ़ेगा इसका इस्तेमाल
अगर आपके फोन में भी हैं ये Apps तो तुरंत कर दें डिलीट नहीं हो आ सकती है बड़ी मुसीबत
अगर आपके फोन में भी हैं ये Apps तो तुरंत कर दें डिलीट नहीं हो आ सकती है बड़ी मुसीबत
कैसे काम करता है iPhone Reverse Charging फीचर? जानें क्या कोई भी डिवाइस इससे हो सकता है चार्ज
कैसे काम करता है iPhone Reverse Charging फीचर? जानें क्या कोई भी डिवाइस इससे हो सकता है चार्ज

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget