एक्सप्लोरर

Fined on Google: गलत कंटेंट न हटाने पर रूस की अदालत ने गूगल पर लगाया 735 करोड़ का जुर्माना

Fined on Google: गूगल पर रूस में मॉस्को की एक अदालत ने 735 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. यह रूस में गूगल पर सबसे बड़ा फाइन है.

Fined on Google : वैसे तो गूगल (Google) आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर अलर्ट रहता है, लेकिन कई बार कुछ चीजें ऐसी हो जाती हैं कि कंपनी को भारी जुर्माना (Fined) भी झेलना पड़ता है. एक बार फिर कंपनी इस तरह के जुर्माने की वजह से सुर्खियों में है. यह जुर्माना छोटा-मोटा नहीं, बल्कि पूरे 735 करोड़ रुपये का है. यह फाइन कंपनी पर मॉस्को की एक अदालत ने लगाया है. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला.

पूरे मामले को ऐसे समझें

रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस में सोशल मीडिया (Social Media) और इंटरनेट (Internet) कंटेंट पर पिछले कुछ समय से काफी सख्ती की जा रही है. इसे रूस सरकार द्वारा इंटरनेट पर कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है. कंटेंट को लेकर कई टेक कंपनियों (Tech Company) पर जुर्माना लग चुका है.  इस बीच वहां की सरकार ने गूगल से कुछ अवैध कंटेंट हटाने को कहा था, लेकिन गूगल ने ऐसा नहीं किया. इसके बाद मॉस्को की एक अदालत ने गूगल (Google) पर 7.2 बिलियन रूबल यानी करीब 735 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया. यह जुर्माना कंपनी के सालाना रूसी कारोबार के प्रतिशत के आधार पर वसूला गया है. यह करीब 8 फीसदी है, इसलिए जुर्माने की राशि इतनी अधिक हो गई है. रूस में यह इस तरह का सबसे बड़ा रेवेन्यू बेस्ड जुर्माना है.   

क्या कहना है गूगल का

इस जुर्माने के बाद गूगल (Google) का कहना है कि वह कोर्ट (Court) के फैसले को स्टडी करने के बाद आगे की रणनीति को लेकर कोई फैसला करेगी. अगर जरूरत पड़ी तो वह हायर कोर्ट में अपील करेगी.

क्या चाहती है रूसी सरकार

दरअसल रूस में टेक कंपनियों को ऐसे पोस्‍ट डिलीट करने के आदेश दिए गए हैं, जिनमें ड्रग अब्‍यूज से लेकर घरेलू हथियारों और विस्फोटकों से जुड़ी जानकारी का प्रचार किया गया है. पिछले दिनों इसी मसले पर फेसबुक (Facebook) पर भी जुर्माना लगा था. फेसबुक ने जुर्माने के रूप में 1.7 करोड़ रूबल (करीब 1.73 करोड़ रुपये) का भुगतान किया था. मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम (Telegram) पर भी 1.5 करोड़ रूबल (करीब 1.53 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
Embed widget