एक्सप्लोरर

AI और रोबोट्स कुछ इस तरह बदल देंगे लोगों की लाइफस्टाइल, ये रिपोर्ट पढ़िए

अगले 10 सालों में AI और रोबोट्स लोगों की लाइफस्टाइल को काफी हद तक बदल देंगे. एक रिपोर्ट के अनुसार, घर का लगभग 40% काम आने वाले समय में रोबोट करेंगे.  

Artificial Intelligence and Robotics: टेक्नोलॉजी जैसे-जैसे एडवांस और बेहतर हो रही है वैसे-वैसे लोगों की डिपेंडेंसी इसपर और ज्यादा बढ़ रही है. आज लोग गैजेट्स के जरिए अपना काम-काज करते हैं. स्कूल में पढ़ाई हो, ऑफिस का काम हो या घर का कोई काम-काज, सभी के लिए लोग अलग-अलग गैजेट्स का इस्तेमाल करते हैं. पिछले साल ओपन एआई ने चैट जीपीटी को लाइव किया था. इस AI टूल ने बेहद कम समय में इतनी पॉपुलैरिटी हासिल की कि आज लोग अधिकतर कामकाज इस AI टूल की मदद से कर रहे हैं. चैट जीपीटी को देखने के बाद ही अलग-अलग टेक कंपनियां AI प्रोजेक्ट पर काम करने लगी. लगातार लोग नई टेक्नोलॉजी और एआई टूल पर शिफ्ट हो रहे हैं.

अगले 10 सालों में ये काम मशीन से करवाना चाहते हैं लोग

 साइंटिफिक जनरल  PLOS ONE में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है जिसमें ये बताया गया है कि अगले 10 सालों में किस तरह टेक्नोलॉजी लोगों की लाइफस्टाइल बदल देगी. रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 39% घर के कामकाज रोबोट्स करेंगे. वही, अगले 5 सालों में 27% ऑटोमेशन देखने को मिलेगा. इस रिसर्च के लिए 65 से ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट्स को शामिल किया गया था जिसमें से 29 UK से थे और 36 जापान से. इन सभी AI एक्सपर्ट्स  से कंसल्ट करने के बाद यूके और जापान के रिसर्चर्स ने ये पाया कि अगले 10 सालों में जो कामकाज सबसे ज्यादा ऑटोमेटेड हो जाएगा वह है बाजार से सामान खरीदना. 

Oxford और Ochanomizu यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने बताया कि इंसान सबसे ज्यादा डिपेंडेंट एआई पर अनपेड डोमेस्टिक वर्क के लिए हैं. यानी घर के कामकाज के लिए लोग तेजी से एआई पर शिफ्ट करना चाहते हैं. साथ ही रिसर्चर्स ने भी बताया कि महिलाओं की तुलना में UK के पुरुषों को ऑटोमेशन को अपनाने की जल्दी है और वे घर के कामकाज के लिए एआई पर शिफ्ट होना चाहते हैं जबकि जापान में इसका उल्टा है.

इस काम में नहीं चाहते लोग टेक्नोलॉजी की दखलंदाजी

वहीं, जिस कामकाज के लिए लोग एआई और ऑटोमेशन पर डिपेंडेंट नहीं रहना चाहते वो है बच्चों की देखभाल. अगले 10 साल में इस ओर केवल 28% ही ऑटोमेशन देखने को मिलेगा जबकि सबसे ज्यादा ऑटोमेशन घर के कामकाज में नजर आएगा. 

यह भी पढें: 6G Race: साउथ कोरिया में 2028 तक लॉन्च हो जाएगा 6G, लेकिन भारत में कब मिलेगा यह नेटवर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple Touchscreen MacBook Pro : MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
AI Cyber Attacks : अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
Temple wearable Pre-Orders: Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget