एक्सप्लोरर

Jio ने चुपके से लॉन्च किया नया प्लान, 98 दिन तक मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा और फ्री कॉलिंग

Jio New Rs 999 Recharge Plan: जियो के 999 रुपये वाले नए प्लान में 98 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 2 जीबी डेटा मिलेगा.

Reliance Jio ने जियो यूजर्स के लिए 999 रुपये वाला नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. टैरिफ बढ़ने से पहले भी कंपनी 999 रुपये का प्लान ऑफर करती थी. लेकिन बढ़ोतरी के बाद प्लान 1199 रुपये का हो गया था. लेकिन जियो अब अपने ग्राहकों के लिए 999 रुपये का प्लान लेकर आया है. इस 999 रुपये वाले प्लान में जियो की वेबसाइट पर 'Hero 5G' लिखा हुआ है. इस प्लान के तहत जियो यूजर्स प्रीपेड रिचार्ज करवा सकते हैं. बड़ी बात ये है कि पुराने 999 रुपये वाले प्लान में जियो यूजर्स को रोजाना 3 जीबी डेटा मिलता था, लेकिन नए प्लान में यूजर्स को डेली 2 जीबी डेटा ही मिलेगा. 

जानें नए प्लान में क्या है खास?

जियो के 999 रुपये वाले नए प्लान में 98 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 2 जीबी डेटा मिलेगा. इसका मतलब है कि ग्राहकों को वैलिडिटी खत्म होने तक कुल 196 जीबी डेटा मिलेगा. अगर आपके एरिया में 5जी नेटवर्क पहुंच चुका है तो आप इस प्लान के तहत अनलिमिटेड 5जी का फायदा उठा सकते हैं. कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से ग्राहकों को रोजाना 10.19 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. इस प्लान के साथ ग्राहकों को जियो टीवी, जियो क्लाउड, जियो सिनेमा का एक्सेस मिलेगा. वहीं, 2 जीबी डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 kbps हो जाएगी. 

जानें दोनों प्लान में आया कितना फर्क

टैरिफ बढ़ने से पहले जियो 999 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डेटा देता था. ये प्लान 84 दिनों के लिए वैलिड होता था. उस समय ग्राहकों को रोजाना 11.89 रुपये खर्च करने पड़ते थे. अब नए प्लान के आने से रोजाना का खर्च कम हो गया है लेकिन 1 जीबी डेटा का औसत लागत पहले के मुकाबले ज्यादा कर दिया गया है. 

एयरटेल का है 979 रुपये का प्लान

वहीं, एयरटेल 979 रुपये का प्लान पेश करता है. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS शामिल हैं. एयरटेल के प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी मिलता है. एयरटेल प्लान का एक अतिरिक्त फायदा यह है कि इसमें 56 दिनों के लिए मुफ़्त अमेज़न प्राइम मेंबरशिप शामिल है.

ये भी पढ़ें-

Tech Tips: ये है टीवी देखने का सही तरीका, कहीं आप तो नहीं कर रहे बड़ी गलती?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OnePlus Nord CE 6 या Poco X8 Pro, किसमें बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज?
OnePlus Nord CE 6 या Poco X8 Pro, किसमें बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज?
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget