एक्सप्लोरर

Redmi Pad SE: शाओमी ने लॉन्च किया सस्ता और टिकाऊ टैबलेट, उम्मीद से भी कम है कीमत

Best Tablet under 15K: अगर आप 10-15 हजार रुपये की रेंज में टैबलेट खरीदना चाहते हैं, तो शाओमी ने आपको एक नया विकल्प दे दिया है. आइए हम आपको इस नए टैबलेट के बारे में बताते हैं.

Best Tablet 2024: शाओमी ने भारत में अपना एक नया टैबलेट लॉन्च किया है, जिसका नाम Redmi Pad SE है. शाओमी इस वक्त भारत में स्मार्टर लिविंग इवेंट आयोजित कर रहा है. इस इवेंट में ही कंपनी ने अपना एक नया टैबलेट भारतीय मार्केट में पेश किया है. यह टैबलेट शाओमी के पिछले टैबलेट Redmi Pad का ही एक अपग्रेड वर्ज़न है. आइए हम आपको शाओमी के इस नए टैबलेट के बारे में बताते हैं.

Redmi Pad SE के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस टैबलेट में 11 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1920*1200 पिक्सल  है. इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस समेत कई खास सर्टिफिकेशन्स और फीचर्स भी दिए गए हैं.

प्रोसेसर: इस टैबलेट में प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU का सपोर्ट भी मिलता है.

सॉफ्टवेयर: यह टैब Android 13 पर बेस्ड MIUI ओएस पर रन करता है.

कैमरा: इस टैब के पिछले हिस्से पर 8MP और अगले हिस्से पर 5MP का कैमरा सेटअप दिया गया है. 

बैटरी: इस टैब में 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि इस टैब में यूज़र्स को 28 घंटे से भी ज्यादा का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा.

ऑडियो: इस टैब में क्वॉड स्पीकर सेटअप, Dolby Atmos audio, Hi-Res audio, 3.5mm ऑडियो जैक जैसी तमाम सुविधाएं दी गई हैं.

कनेक्टिविटी: इस टैब में कनेक्टिविटी के लिए WiFi (2.4GHz and 5GHz), Bluetooth 5.0 जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी दिया गया है.

अन्य: इस टैबलेट का वजन 478 ग्राम और इसमें सिक्योरिटी के लिए एआई फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है.

कीमत, बिक्री और ऑफर

शाओमी ने अपने इस टैबलेट को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है.

  • पहला वेरिएंट 4GB+128GB मॉडल के साथ आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है.
  • दूसरा वेरिएंट 6GB+128G मॉडल के साथ आता है, जिसकी कीमत 13,999 रुपये है.
  • तीसरा वेरिएंट 8GB+128G मॉडल के साथ आता है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है.

Redmi Pad SE की बिक्री 24 अप्रैल से अमेज़न, फ्लिपकार्ट और शाओमी के ईस्टोर पर शुरू हो जाएगी. इस टैबलेट को ICICI Bank के जरिए पेमेंट करके खरीदने पर यूज़र्स को 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा. इसके अलावा शाओमी ने इस टैबलेट के लिए एक कवर भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,299 रुपये है.

यह भी पढ़ें:

क्या आपके WhatsApp पर Meta AI एक्टिवेट हुआ? अगर नहीं तो जानिए- कैसे पा सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपके नाम पर 9 से ज्यादा सिम तो नहीं चल रहे? फटाफट ऐसे करें पता
आपके नाम पर 9 से ज्यादा सिम तो नहीं चल रहे? फटाफट ऐसे करें पता
किसी और के डिवाइस में तो नहीं चल रहा आपका Google अकाउंट? ऐसे करें पता
किसी और के डिवाइस में तो नहीं चल रहा आपका Google अकाउंट? ऐसे करें पता
कैसे पता करें घर में लगा CCTV कैमरा हैक हो गया? जानें आसान तरीका
कैसे पता करें घर में लगा CCTV कैमरा हैक हो गया? जानें आसान तरीका
SIM कार्ड के बदल गए नियम! जानें आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन
SIM कार्ड के बदल गए नियम! जानें आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन

वीडियोज

'मछली भोज' में 27 का सियासी 'कांटा'!
शिक्षा, परीक्षा की लड़ाई...आरक्षण तक कैसे आई?
मछली भोज पर आमने-सामने CM Yogi और Ajay Rai
मछली भोज के पीछे क्या है खेल?
चंद घंटों की बारिश से वाहनों की थमी रफ्तार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने मेरे बेटे को जान से मारने की कोशिश की', नेतन्याहू का बड़ा खुलासा
'ईरान ने मेरे बेटे को जान से मारने की कोशिश की', नेतन्याहू का बड़ा खुलासा
सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश
सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश
'मेरी गर्लफ्रेंड हैं...', पाखी हेगड़े से डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर भिड़ गए थे निरहुआ
'मेरी गर्लफ्रेंड हैं...', पाखी हेगड़े से डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर भिड़ गए थे निरहुआ
नाइट क्लब विवाद, ब्रायडन कार्स की इंग्लैंड से छुट्टी, हथकड़ी में आए थे नजर
नाइट क्लब विवाद, ब्रायडन कार्स की इंग्लैंड से छुट्टी, हथकड़ी में आए थे नजर
ध्रुव जुरेल के टैटू पर फिदा हुए शिवराज सिंह चौहान, शेयर किया वीडियो
ध्रुव जुरेल के टैटू पर फिदा हुए शिवराज सिंह चौहान, शेयर किया वीडियो
आरक्षण का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं दलित परिवार से आता हूं, मेरे पिता...'
आरक्षण का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं दलित परिवार से आता हूं, मेरे पिता...'
'PM मोदी का लाया निजी संदेश', पुतिन से मुलाकात में बोले जयशंकर
'PM मोदी का लाया निजी संदेश', पुतिन से मुलाकात में बोले जयशंकर
CJP ने दिल्ली में मार्च का किया ऐलान, कहा- 'एक महीने से सरकार...'
अभिजीत दीपके की CJP ने दिल्ली में मार्च का किया ऐलान, क्या है मांग?
Embed widget