एक्सप्लोरर

शाओमी 2 सितंबर को लॉन्च करेगी Redmi 9A स्मार्टफोन, Realme C11 को मिलेगी चुनौती

रेडमी 9 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन Redmi 9A 2 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है. स्मार्टफोन की सारी खूबियां सामने आ चुकी हैं.

शाओमी अपने रेडमी लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए 2 सितंबर को इंडिया में Redmi 9A स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. रेडमी 9A कंपनी की Redmi 9 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा. इससे पहले कंपनी ने Redmi 9 Prime और Redmi 9 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. रेडमी 9A स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किए गए रेडमी 8A स्मार्टफोन के अपग्रेड के तौर पर देखा जा रहा है.

कोरोना वायरस की वजह से हालांकि कंपनी Redmi 9A स्मार्टफोन को ऑनलाइन ही लॉन्च करने जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 सितंबर से ही यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा. इंडिया में कंपनी रेडमी 9A स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च कर सकती है. इस स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होगी.

Redmi 9A में मिलेंगी ये खूबियां

रेडमी 9A स्मार्टफोन में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी जा सकती है. इसके अलावा रेडमी 9A स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आ सकता है, जिसकी कीमत 7,999 रुपये रहने की संभावना जताई जा रही है.

स्मार्टफोन की खूबियों के बारे में बात करें तो इसमें 6.53 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है. Redmi 9A स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G25 चिपसेट का इस्तेमाल होगा. स्मार्टफोन में 5020mAh की बैटरी मिलेगी. स्मार्टफोन के रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा. स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाने का विकल्प भी मिलेगा.

Realme C11 से होगी टक्कर

Redmi 9A की सीधी टक्कर रियलमी के C11 स्मार्टफोन के साथ होगी. रियलमी C11 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है. स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G35 चिपसेट के साथ आता है. रियलमी का यह स्मार्टफोन 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ 7,499 रुपये में खरीदे जाने के लिए उपलब्ध हैं.

रियलमी C11 स्मार्टफोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 मिलता है. स्मार्टफोन के रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है.

10,000mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन की सारी खूबियां एक क्लिक में जान लें

108 मेगापिक्सल के कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है शाओमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल
फास्ट चार्जिंग के लिए कैसी केबल चुनें? Type-A और Type-C का अंतर समझें
फास्ट चार्जिंग के लिए कैसी केबल चुनें? Type-A और Type-C का अंतर समझें

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget