एक्सप्लोरर

शाओमी के 2 बजट स्मार्टफोन की सेल शुरू, इस तरह नए फोन पर पहले दिन ही ले सकते हैं 2500 रुपये तक की छूट

Xiaomi Fan Festival 2023: शाओमी के 2 बजट स्मार्टफोन की सेल आज 12 बजे से शुरू हो गई है. यहां हम आपको वो तरीका बता रहे हैं जिसके जरिए आप पहले दिन ही स्मार्टफोन पर डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं.

Redmi 12C and Redmi Note 12 Sale: शाओमी ने हाल ही में 2 बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए थे. आज दोपहर 12 बजे से Redmi 12C और Redmi Note 12 स्मार्टफोन की सेल शुरू हो गई है. आप दोनों स्मार्टफोन को शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद पाएंगे. इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे पहले दिन ही इन स्मार्टफोन पर बढ़िया डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं. 

Redmi Note 12 के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है जबकि 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है. इसी तरह Redmi 12C स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है जबकि 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है.

दोनों मोबाइल फोन पर मिल रहे ये ऑफर्स 

शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, Redmi Note 12 पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा है. इसके अलावा यदि आप रेडमी या शाओमी का फोन एक्सचेंज करके नया फोन खरीदते हैं तो आपको 1,500 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा जबकि अन्य ब्रांड के स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. इसी तरह Redmi 12C की आधिकारिक वेबसाइट में 500 रुपये का डिस्काउंट आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा है. अगर आप Redmi Note 12 को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो यहां आपको 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट और 1,000 रुपये का डिस्काउंट आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड पर दिया जा रहा है.

स्पेसिफिकेशन 

Redmi Note 12 के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 ऑक्टाकोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है. स्मार्टफोन 6.6 इंच की डिसप्ले के साथ आता है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. मोबाइल फोन में 33 वॉट के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती हुई 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है. कैमरा के तौर पर फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है.

Redmi 12C में मीडियाटेक हेलियो G85 का सपोर्ट दिया गया है. मोबाइल फोन 6.71 इंच की एचडी प्लस डिस्पले के साथ आता है जो 60hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. फोन में 10 वॉट के चार्जर को सपोर्ट करती हुई 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है. Redmi 12C में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है.

कल पोको लॉन्च करेगा Poco C51 

पोको कल भारत में एक बजट स्मार्टफोन Poco C51 को लॉन्च करेगा. मोबाइल फोन की कीमत 12,000 रुपये के आसपास हो सकती है. स्मार्टफोन में आपको 5000 एमएएच की बैटरी 10 वॉट के चार्जिंग के साथ मिलेगी. इसके अतिरिक्त 6.2 इंच की डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का कैमरा, 7GB रैम और मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp का नया इंटेरफस ऐसा होगा, टॉप से हट जाएगा सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

USB Cable Safety Tips : USB Cable भी हो सकती है आपकी डिवाइस के लिए खतरनाक, खरीदते समय जरूर चेक करें ये चीजें
USB Cable भी हो सकती है आपकी डिवाइस के लिए खतरनाक, खरीदते समय जरूर चेक करें ये चीजें
अब अच्छी फोटो के लिए बड़े कैमरे की जरूरत नहीं, यह नई टेक्नोलॉजी बदल देगी पूरा गेम
अब अच्छी फोटो के लिए बड़े कैमरे की जरूरत नहीं, यह नई टेक्नोलॉजी बदल देगी पूरा गेम
आईफोन के इन फीचर्स की ज्यादा लोगों को नहीं है जानकारी, लाइफ बना देंगे आसान
आईफोन के इन फीचर्स की ज्यादा लोगों को नहीं है जानकारी, लाइफ बना देंगे आसान
हर पल रिकॉर्ड होगी आपकी हर एक्टिविटी? नए एआई ग्लासेस लॉन्च करने वाली है मेटा
हर पल रिकॉर्ड होगी आपकी हर एक्टिविटी? नए एआई ग्लासेस लॉन्च करने वाली है मेटा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget