एक्सप्लोरर

WhatsApp का नया इंटेरफस ऐसा होगा, टॉप से हट जाएगा सबकुछ

WhatsApp New Interface: लंबे समय से यूजर्स वॉट्सऐप का इंटरफेस बदलने की मांग कर रहे थे. अब जल्द लोगों को ऐप में नया इंटरफेस देखने को मिलेगा. देखिए ये कैसा होगा.

WhatsaApp Update: वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में 2 बिलियन से भी ज्यादा लोग करते हैं. इस ऐप के जरिए लोग आज एक दूसरे से कनेक्टेड हैं और सभी कामकाज इस  ऐप से करना पसंद करते हैं. अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल एक दशक से करते आ रहे हैं तो आपने ये देखा होगा कि टॉप में हमें चैट, स्टेटस, कॉल आदि का ऑप्शन मिलता है. हाल ही में मेटा ने एक और नया ऑप्शन कम्युनिटी ग्रुप के नाम से टॉप बार पर जोड़ा था. लेकिन वॉट्सऐप के इस इंटरफेस से यूजर्स बोर हो चुके है और लंबे समय से इसमें बदलाव की मांग करते आ रहे हैं. इस बीच जल्द यूजर्स को खुशखबरी मिलने वाली है क्योंकि वॉट्सऐप इंटरफेस में बदलाव करने वाला है. जानिए ये कैसा होगा. 

नया इंटरफेस ऐसा होगा

वॉट्सऐप के डेवलपमेंट पर नजर बनाए रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo के मुताबिक, वॉट्सऐप एक नए तरह के इंटरफेस पर काम कर रहा है जहां यूजर्स को चैट, कम्युनिटी, स्टेटस और कॉल का ऑप्शन टॉप की बजाय बॉटम में मिलेगा. यानी अभी तक जो काम आप टॉप पर क्लिक करके कर पाते थे वो अब बॉटम बार से कर पाएंगे. वेबसाइट के मुताबिक, आईओएस और एंड्रॉयड के लिए इंटरफेस अलग-अलग हो सकता है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति एंड्रॉइड से आईओएस पर स्विच करता है तो उसे थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है. इस नए बदलाव का फायदा ये होगा कि यूजर्स बॉटम बार से ही चीजों को एक्सेस कर पाएंगे और एक हाथ से भी वे तेजी से वॉट्सऐप चला पाएंगे. 


WhatsApp का नया इंटेरफस ऐसा होगा, टॉप से हट जाएगा सबकुछ

फिलहाल वॉट्सऐप इस फीचर पर काम कर रहा है जो कुछ बीटा टेस्टर के लिए अभी जारी किया गया है. कंपनी आने वाले समय में इस अपडेट को सभी लोगों के लिए रोलआउट करेगी. 

इंडिविजुअल चैट पर लगा पाएंगे लॉक

हाल ही में ये खबर भी सामने आई थी कि वॉट्सऐप एक नए प्राइवेसी फीचर पर काम कर रहा है जिसके तहत वॉट्सऐप यूजर्स इंडिविजुअल चैट पर भी लॉक लगा पाएंगे. यानी अगर आप चाहते हैं कि कोई दूसरा व्यक्ति आपकी चैट ना पड़े तो आप उस चैट पर फिंगरप्रिंट, पासवर्ड आदि लॉक लगा सकते हैं. यदि दूसरा व्यक्ति आपके फोन में उस चैट को ओपन करना चाहेगा तो उसे चैट को अनलॉक करना होगा. ये नया फीचर प्राइवेसी को और बेहतर बनाएगा और यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाएगा. 

यह भी पढ़ें: Jio, VI और एयरटेल ने लॉन्च किए अपने नए रिचार्ज पैक... मिल रहा भरपूर डेटा, कॉलिंग और भी बहुत कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट
कैसे बनाएं अपने घर का डिजिपिन? ये टिप्स आएंगे आपके काम
कैसे बनाएं अपने घर का डिजिपिन? ये टिप्स आएंगे आपके काम
iPhone Duo महंगा क्यों? Software में छिपा है असली खेल
iPhone Duo महंगा क्यों? Software में छिपा है असली खेल
AI से लेकर न्यू टेक तक, BRICS में बनेगी Tech Strategy
AI से लेकर न्यू टेक तक, BRICS में बनेगी Tech Strategy

वीडियोज

BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की बैठक खत्म क्या क्या फैसला हुआ ? | India Russia Relations
Bhuvan Bam Interview: The Revolutionaries, BB Ki Vines और NBA पर खुलकर बोले Bhuvan, Pratibha, Gurfateh
BRICS Summit 2026: PM Modi-Putin को साथ देखते ही बढ़ी Trump की टेंशन ? | India Russia
Bigg Boss 20 Episode 4 Review: Mary Kom का Comment और Yung DSA की Captaincy चर्चा में
Shah Rukh Khan के पहले Playback Singer थे Palash Sen, स्कूल से जुड़ा है खास किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
Embed widget