एक्सप्लोरर

Realme Narzo Series Launch: Realme Narzo 30 और Realme Narzo 30 5G फोन भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स

Realme ने वर्चुअल इवेंट में अपने खास Realme Buds Q2 ईयरबड्स के साथ-साथ Realme Smart TV भी पेश किए हैं. इसके अलावा कंपनी ने नार्जो सीरीज के तहत दो फोन्स को भी लॉन्च किया है.

पॉपुलर टेक कंपनी Realme ने आज वर्चुअल इवेंट में आज अपने कई प्रोडक्ट्स भारत में लॉन्च किए हैं. कंपनी की Realme Narzo सीरीज की शानदार सफलता के बाद कंपनी ने इस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन्स को इंडियन मार्केट में उतारा है. कंपनी ने Realme Narzo 30 को दो वेरिएंट जबकि Realme Narzo 30 5G को एक वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है. इन दोनों स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर को छोड़कर कुछ खास फर्क नहीं है. आइए जानते हैं इनकी कीमत और इनके फीचर्स के बारे में.

इतनी है कीमत 
Realme Narzo 30 5G स्मार्टफोन के 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है. जबकि Realme Narzo इसके 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये रखी गई है. इसके अलावा आप फोन के 6 GB रैम के साथ 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 14,499 रुपये में खरीद सकते हैं. Realme Narzo 30 5G और Realme Narzo 30 दोनों फोन को रेसिंग ब्लू और रेसिंग सिल्वर कलर ऑप्शंस में अवेलेबल हैं. Realme Narzo 30 की पहली सेल 29 जून आयोजित की जाएगी. वहीं Realme Narzo 30 5G की पहली सेल 30 जून को होगी. सेल में दोनों स्मार्टफोन्स पर 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा सकता है.

स्पेसिफिकेशंस
Realme Narzo 30 और Realme Narzo 30 5G में सिर्फ प्रोसेसर का अंतर है. इनमें 6.5 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 11 आधारित रियलमी UI 2.0 पर काम करते हैं. इसके 4G मॉडल में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर का यूज किया गया है, जबकि Realme Narzo 30 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है. फोन के स्पेस को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा
Realme Narzo 30 और Realme Narzo 30 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा. वहीं 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 ही मेगापिक्सल का ब्लैक और व्हाइट कैमरा दिया गया है. ये स्मार्टफोन 4K 30fps को सपोर्ट करता है. इसमें सुपर नाइट स्केप, अल्ट्रा मोड, पैनोरामा, पोट्रेट मोड, एआई सीन, टाइम लैप्स फोटोग्राफी, HDR, अल्ट्रा मैक्रो और कई शानदार कैमरा फीचर्स दिए गए हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी
Realme Narzo 30 में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 30 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. वहीं फोन के 5G मॉडल में भी 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

Sony Xperia Ace 2 से होगा मुकाबला
Realme Narzo 30 का भारत में मुकाबला Sony Xperia Ace 2 से हो सकता है. Sony Xperia Ace 2 बजटफोन है इसकी कीमत 14,800 रुपए है. इस फोन में 5.5 इंच का HD+ डिस्प्ले है फोन में octa-core MediaTek Helio P35 SoC प्रोसेसर दिया गया है. ये फोन वॉटर रसिस्टेंट भी है. इनमें 4GB रैम और 64GB की स्टोरेज दी गई है. स्टोरेज को आप 1TB तक बढ़ा सकते हैं. फोन में डूअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 13 MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है. आपको इसमें 4,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो USB Type-C पोर्ट की चार्जिंग सपोर्ट करती है.

ये भी पढ़ें

Vivo V21e 5G Launch: 32 MP के फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया स्मार्टफोन, जानिए कितनी है कीमत

Windows 11 Launch: माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया Windows 11, जानिए इसके टॉप फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 17e की बिक्री भी शुरू नहीं हुई और ऐप्पल ने कर ली iPhone 18e की तैयारी, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स
iPhone 17e की बिक्री भी शुरू नहीं हुई और ऐप्पल ने कर ली iPhone 18e की तैयारी, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स
क्या इंटरनेट पर आपकी पहचान सच में गुप्त है? रिसर्च में खुलासा, जानें कैसे AI लगा सकता है असली नाम का पता
क्या इंटरनेट पर आपकी पहचान सच में गुप्त है? रिसर्च में खुलासा, जानें कैसे AI लगा सकता है असली नाम का पता
ये कैसे जवाब दे रहा है Elon Musk का Grok चैटबॉट! रेसिज्म वाले रिस्पॉन्स से यूजर हैरान
ये कैसे जवाब दे रहा है Elon Musk का Grok चैटबॉट! रेसिज्म वाले रिस्पॉन्स से यूजर हैरान
सिर्फ फोन चार्ज करने के काम नहीं आता पावर बैंक, ये यूज जान लिए तो आज ही खरीदने दौड़ेंगे
सिर्फ फोन चार्ज करने के काम नहीं आता पावर बैंक, ये यूज जान लिए तो आज ही खरीदने दौड़ेंगे

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी
ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी
Embed widget