एक्सप्लोरर

Realme Narzo 10 और 10A इस कीमत में हो सकते हैं लॉन्च, जानें खास बातें

इस सीरीज को 15,000 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है. ये सीरिज यूथ को टारगेट करने के लिए ही डिजाइन किये गये हैं.

Realme अपनी नई सीरीज Narzo को भारत में 26 मार्च को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस सीरीज में कंपनी दो स्मार्टफोन Realme Narzo 10 और Narzo 10A पेश करेगी. कंपनी ने इस नए लॉन्च की जानकारी दी है. इतना ही नहीं कंपनी ने नई सीरीज को 'Feel the Power' टैगलाइन से प्रमोट किया है.

इन दोनों स्मार्टफोन्स को 5,000mAh की बैटरी मिलेगी. कंपनी के मुताबिक, आगामी दोनों स्मार्टफोन्स ग्रीन और ब्लू कलर वेरियंट में मिलेंगे. आने वाले ये दोनों फोन ट्रिपल और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं. इन्हें खास फोटोग्राफी के लिए बनाया गया है. देखना होगा.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज को 15,000 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है. ये सीरिज यूथ को टारगेट करने के लिए ही डिजाइन किये गये हैं. इतना ही नहीं इनमें सोशल मीडिया, वीडियो कंटेंट और गेमिंग के लिए कई फीचर्स मिल सकते हैं.

Realme 6 और Realme 6 pro भारत में हुए लॉन्च

हाल ही में कंपनी ने Realme 6 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने Realme 6 और Realme 6 pro स्मार्टफोन को पेश किया है.

Realme 6 के फीचर्स

Realme 6 की कीमत 12,999 रुपये  से लेकर 15,999 रुपये तक जाती है, जबकि Realme 6 Pro की कीमत 16,999 रुपये से लेकर 18,999 रुपये तक जाती है. Realme 6 में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, फ़ोन का डिस्प्ले बेहतर है और ब्राइट भी है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में 4 कैमरे दिए हैं, जिनमें 64 मेगापिक्सल का प्राइम कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ लेंस और एक मैक्रो लेंस लगा है.सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में मीडिया हीलियो G90T प्रोसेसर दिया है.

Realme 6 Pro के फीचर्स

Realme 6 Pro में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है, और यह डिस्प्ले भी काफी अच्छा माना जा रहा है.  फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में 4 कैमरे दिए हैं, जिनमें 64 मेगापिक्सल का प्राइम कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और एक 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है.सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया है.

यह भी पढ़ें 

26 मार्च को ही लॉन्च होगा Vivo का नया स्मार्टफोन V19, नहीं बदली है तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget