एक्सप्लोरर

5 मिनट में 100% चार्ज, Realme की नई 320W सुपरसोनिक टेक्नोलॉजी मचाएगी धमाल

Realme Supersonic Charge Technology: रियलमी 14 अगस्त को चीन में अपना नया 320 वाट का फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश करने जा रही है. इसके साथ ही कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स भी पेश कर सकती है.

Realme Supersonic Charge Technology: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जल्द ही अपनी नई सुपरसोनिक चार्ज टेक्नोलॉजी लॉन्च करने वाली है. इस तकनीक से महज 5 मिनट में स्मार्टफोन 100 फीसदी चार्ज हो जाएगा. कंपनी दुनिया की सबसे फास्ट मोबाइल चार्जिंग को लाने वाली है. वहीं पहले माना जा रहा है था कि कंपनी 300 वाट फास्ट चार्जिंग लाने वाली है लेकिन कंपनी ने बताया कि वह 320W सुपरफास्ट चार्ज तकनीक लाने वाली है. इस तकनीक के आने से स्मार्टफोन को चार्ज करना काफी आसान हो जाएगा.

इस दिन होगा लॉन्च

Realme ने अपने टीजर में बताया है कि कंपनी 14 अगस्त को चीन में अपनी 320W SuperSonic Charge सॉल्यूशन टेक्नोलॉजी को पेश करने वाला है. कंपनी के अनुसार ये तकनीक महज 35 सेकेंड में स्मार्टफोन को 0 से 17 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है. इसके अलावा कंपनी ने बताया है कि इस फास्ट चार्ज तकनीक के साथ कंपनी 4 नए इनोवेशन भी पेश करने वाली है.

Xiaomi को मिलेगी टक्कर

रियलमी का यह फास्ट चार्जर पिछले साल पेश किया गया 240W फास्ट चार्ज का अपडेट है. कंपनी ने पिछले साल अपने स्मार्टफोन GT5 के साथ इस चार्ज तकनीक को पेश किया था. इस स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी मिलती है जिसे यह तकनीक महज 80 सेकेंड में 20 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है.

इसके साथ ही बता दें कि रियलमी का ये फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी शाओमी के 300W चार्जिंग को सीधी टक्कर देगा. जानकारी के लिए बता दें कि शाओमी (Xiaomi) का 300 वाट वाली चार्जिंग तकनीक 4100 एमएएच वाली बैटरी को महज 2 मिनट 12 सेकेंड में 50 फीसदी तक चार्ज कर देता है.

5 मिनट में होगा फुल चार्ज

Realme की ये नई फास्ट चार्जिंग तकनीक स्मार्टफोन की दुनिया में एक नई क्रांति लेकर आएगी. वहीं कंपनी के अनुसार ये नया फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन स्मार्टफोन को 3 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देगा. वहीं ये तकनीक मात्र 5 मिनट में बैटरी को 100 फीसदी तक चार्ज कर देगा. ऐसे में कंपनी इस नई तकनीक को अपने नए और लेटेस्ट स्मार्टफोन के साथ पेश कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

Microsoft का चौंकाने वाला फैसला, इस दिन से बंद हो जाएगा Paint 3D ऐप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget