एक्सप्लोरर

Microsoft का चौंकाने वाला फैसला, इस दिन से बंद हो जाएगा Paint 3D ऐप

Microsoft Paint 3D: माइक्रोसॉफ्ट ने फैसला किया है कि कंपनी का ऐप पेंट 3डी को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा. इस ऐप को 2017 में लॉन्च किया गया था.

Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट का खास ऐप पेंट 3डी अब कुछ ही दिनों में बंद होने वाला है. अब आप इस ऐप को नहीं डाउनलोड कर पाएंगे. विंडोज सेंट्रल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट इस साल के अंत तक पेंट 3डी ऐप को हमेशा के लिए बंद करने जा रहा है. कंपनी अब से करीब 3 महीनों के अंदर इस ऐप को स्टोर से हमेशा के लिए हटा देगा. जानकारी के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से 4 नवंबर, 2024 के बाद से आप पेंट 3डी ऐप को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे.

इन लोगों को मिलती रहेगी सुविधा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी इस ऐप को 4 नवंबर 2024 से बंद करने जा रही है. वहीं यह ऐप जिसके पास पहले से है या फिर जो इसे 4 नवंबर 2024 से पहले डाउनलोड करेगा, उसे इसकी सुविधाएं मिलती रहेंगी. वह लोग इसे माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से 4 नवंबर से पहले डाउनलोड कर सकते हैं. उसके बाद यह ऐप हमेशा के लिए बंद हो जाएगा.

2017 में हुई थी शुरूआत

माइक्रोसॉफ्ट ने इस पेंट 3डी ऐप को 2017 में लॉन्च किया था. इसके साथ ही Paint 3D ऐप में कुछ कमाल के फीचर्स भी मौजूद हैं. इसमें यूजर्स को मैजिक सेलेक्ट, 3D डूडल टूल, फ़िल्टर, लाइटिंग ऑप्शन, रियल लाइफ डिजाइन जैसे फीचर्स शामिल हैं. मैजिक सेलेक्ट टूल यूजर्स को फोटोज से भागों को काटने और फिर उन्हें अपने 3D मॉडल पर चिपकाने की छूट प्रदान करता है. इतना ही नहीं Paint 3D यूजर्स इससे वीडियो को भी इंपोर्ट कर सकते हैं जो एक निश्चित डिजाइन या मॉडल पर बेस्ड होते हैं.

Classic Windows Paint App की लेना चाहता था जगह

जानकारी के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के पेंट 3डी ऐप को क्लासिक विंडोज पेंट ऐप की जगह लेना था. हालांकि ऐसा हो नहीं पाया और यूजर्स को क्लासिक पेंट ऐप का यूज ही काफी आसान लगने लगा. इसीलिए माइक्रोसॉफ्ट ने क्लासिक पेंट ऐप को बंद करने का फैसला बदल दिया. इसके अलावा कंपनी ने 3डी-संगत सॉफ़्टवेयर और होलोलेंस, Paint 3D के साथ Windows Smartphone जैसे डिवाइसों के लिए एक खास इकोसिस्टम का प्रोजेक्ट तैयार किया था. लेकिन वह सफल नहीं हो पाया. ऐसे में कंपनी अब पेंट 3डी ऐप को हमेशा के लिए बंद करने जा रही है.

यह भी पढ़ें:

मेड-इन-इंडिया Google Pixel 8 का शुरू हुआ प्रोडक्शन, जल्द पहुंचेगा स्टोर्स पर, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget