एक्सप्लोरर

200MP कैमरा वाले Realme 11 Pro+ की भारत में लॉन्च डेट ऐसे हुई कन्फर्म, कीमत भी आई सामने

Realme 11 Series Launch Date : इस सीरीज के तहत कंपनी रियलमी 11 प्रो+ और रियलमी 11 प्रो सहित दो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. खबर में स्पेक्स और कीमत जानिए.

Realme 11 Series : Realme 11 सीरीज भारत में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उम्मीद की जा रही है कि स्मार्टफोन कंपनी 16 मई को भारत में Realme 11 Pro+ और Realme 11 Pro को लॉन्च करेगी. कुछ दिनों पहले ही स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया था. रियलमी 11 प्रो+ में 200-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया. यह कैमरा फीचर ही स्मार्टफोन का सबसे बड़ा आकर्षक प्वाइंट बना. जाने-माने टिप्सटर डेबायन रॉय ने पुष्टि की है कि स्मार्टफोन 16 मई को भारत में लॉन्च होंगे. खबर में सीरीज के फीचर के साथ अनुमानित कीमत जानिए.

कितनी हो सकती है कीमत?

डेबायन रॉय ने दावा किया है कि स्मार्टफोन कंपनी रियलमी 11 प्रो+ और रियलमी 11 प्रो सहित दो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. कीमत को लेकर रॉय ने दावा किया है कि रियलमी 11 प्रो की कीमत 22,000 रुपये से 23,000 रुपये के बीच होगी. दूसरी ओर, Realme 11 Pro + की कीमत लगभग 28,000 रुपये और 29,000 रुपये होगी.

रियलमी 11 प्रो+ के स्पेसिफिकेशंस 

रियलमी 11 प्रो+ में मेटल फ्रेम और शानदार प्लेन लेदर बैक मिलेगी. इसमें 6.7 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ फुल HD+ AMOLED है. फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 चिपसेट और माली-जी68 जीपीयू पर संचालित है, और इसमें 12 जीबी तक रैम और 1 टीबी स्टोरेज सपोर्ट है. रैम को 8GB तक बढ़ा सकते हैं. फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 200MP का मैन कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP मैक्रो शूटर हैं. सेल्फी कैमरा 32MP का है. स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी भी है

रियलमी प्रो के स्पेसिफिकेशंस 

रियलमी 11 प्रो 5जी का डिज़ाइन रियलमी 11 प्रो+ जैसा ही है और इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ है. यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 चिपसेट और माली-जी68 जीपीयू पर संचालित है, जिसमें 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी स्टोरेज सपोर्ट है. मुख्य अंतर कैमरा और चार्जिंग स्पेक्स में हैं. इसमें  100MP प्राइमरी कैमरा और 67W चार्जिंग सपोर्ट है.

जल्द लॉन्च होगा OnePlus Nord 3

वनप्लस जल्द ही भारत में वनप्लस नॉर्ड 3 लॉन्च कर सकती है. वनप्लस नॉर्ड 3 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिसका टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया है. इससे पहले हैंडसेट बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखाई दे चुका है, जिससे संकेत मिला है कि नॉर्ड 3 जल्द ही भारत में एंट्री लेने वाला है.

यह भी पढ़ें - ऑनलाइन खरीदी लिपस्टिक, चुना अलग कलर डिलीवर हुआ दूसरा... खबर में समझिए टेक्नोलॉजी का यह खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा
Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget