Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
Wi-Fi का सिग्नल फुल होने के बाद भी अगर इंटरनेट रुक-रुक कर चल रहा है. तो हो सकता आपने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर दी हैं जो नेट की स्पीड को एकदम स्लो कर रही हैं. जानें कैसे करें ठीक.

- Wi-Fi स्लो होने पर पहले स्पीड टेस्ट, राउटर रीस्टार्ट करें।
- कई डिवाइस कनेक्ट होने पर अनावश्यक को डिस्कनेक्ट करें।
- बेहतर प्रदर्शन हेतु सही नेटवर्क बैंड चुनें, Wi-Fi रीकनेक्ट करें।
आज के वक्त में चाहे घर से ऑफिस का काम करना हो या फ्री टाइम में एंटरटेंमेंट के लिए कोई वेब सीरीज देखनी हो या Internet के जरिए कोई भी काम करना हो.घर में लगभग सबकुछ Wi-Fi के भरोसे ही होता है. लेकिन कई बार Wi-Fi स्लो चलने लगता है आप कोई वीडियो चला रहे हों तो स्क्रीन पर बफरिंग शुरू हो जाती है. कोई भी नॉर्मल वेबसाइट खुलने में काफी टाइम लग जाता है. आप सोचते हैं सिग्नल कम है लेकिन Phone और Laptop में Wi-Fi का सिग्नल फुल नजर आता है.
तो फिर दिकक्त कहां आ रही है. तो दरअसल Wi-Fi में दिखने वाले फुल सिग्नल का मतलब इतना है कि आपका डिवाइस राउटर से ठीक से कनेक्टेड है. घर में Internet स्लो ब्रॉडबैंड कनेक्शन, राउटर का ओवरलोड होना, एक साथ कई डिवाइसेज का यूज या गलत नेटवर्क सेटिंग्स की वजह से होता है. जिसे आप बिना किसी एक्सपर्ट के खुद ही ठीक कर सकते हैं.
Speed Text करें और राउटर को करें Restart
जब भी फुल सिग्नल होने के बाद भी Internet स्लो चले तो सबसे पहले अपने Phone और Laptop पर इंटरनेट Speed Test चेक करें. अगर Test रिजल्ट में डाउनलोड और अपलोड स्पीड आपके ब्रॉडबैंड प्लान से काफी कम आ रही है तो समझ जाइए कि प्रॉब्लम आपके घर के Wi-Fi में नहीं बल्कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर यानी ISP की तरफ से है. लेकिन अगर पीछे से कनेक्शन ठीक है और फिर भी ब्राउजर में पेज लोड होने में टाइम लग रहा है.
तो एक बार अपने राउटर को चेक करें. हमारे Phone की तरह राउटर भी कई हफ्तों तक बिना रुके 24 घंटे ऑन रहने से स्लो हो जाता है और उसमें छोटे-मोटे टेक्निकल ग्लिच आ जाते हैं. इसे फिक्स करने का सबसे आसान तरीका है कि आप राउटर का Power Button ऑफ करें और करीब 30 सेकंड रुकने के बाद उसे दोबारा ऑन करें. जिससे उसकी मेमोरी रिफ्रेश हो जाएगी और आपको तुरंत अच्छी Speed मिलने लगेगी.

Wi-Fi से कनेक्टेड एक्स्ट्रा डिवाइसेज का Load कम करें
आज के टाइम में हर घर के अंदर एक ही राउटर से घर के सभी लोगों के Phone, Laptop, Smart TV, Tablet और सिक्योरिटी कैमरे भी हर वक्त कनेक्ट रहते हैं. जब एक साथ इतने सारे गैजेट्स एक ही नेटवर्क पर एक्टिव होते हैं. तो Internet डेटा की स्पीड सबके बीच डिवाइड हो जाती है और नेटवर्क पर ज्यादा लोड पड़ने से नेट अचानक स्लो हो जाता है.
यह दिक्कत तब और ज्यादा बढ़ जाती है जब किसी एक किसी डिवाइस पर कोई बड़ी फाइल डाउनलोड हो रही हो या फिर स्मार्ट टीवी पर 4K क्वालिटी में कोई मूवी स्ट्रीम की जा रही हो. ऐसे में ज्यादातर बैंडविड्थ वही एक डिवाइस यूज कर लेता है और बाकी Phones में फुल सिग्नल दिखने के बावजूद इंटरनेट एकदम रुक-रुक कर चलता है. इसलिए जब भी आपको जरूरी काम के लिए फास्ट नेट चाहिए तो फालतू डिवाइसेज को Disconnect कर दें.

यह भी पढ़ें: फोन का कैमरा-माइक चुपके से इस्तेमाल कर रहे ऐप्स? ऐसे रोकें एक्सेस
सही नेटवर्क बैंड चुनें और Wi-Fi रीकनेक्ट करें
आजकल लगभग हर घर में डुअल-बैंड राउटर लगे होते हैं. जिनमें आपको 2.4GHz और 5GHz नाम से दो अलग-अलग Wi-Fi नेटवर्क दिखाई देते हैं. लेकिन कई लोग बिना सोचे-समझे किसी भी नेटवर्क से जुड़ जाते हैं. अगर आप राउटर वाले कमरे में या उसके आस-पास बैठे हैं और आपको वीडियो कॉल और स्ट्रीमिंग के लिए हाई स्पीड चाहिए, तो हमेशा 5GHz नेटवर्क ही सेलेक्ट करें क्योंकि यह सबसे फास्ट स्पीड देता है.
हालांकि 5GHz बैंड की रेंज थोड़ी कम होती है इसलिए अगर आप राउटर से दूर दूसरे कमरे में बैठे हैं. तो वहां 2.4GHz नेटवर्क सिलेक्ट करना ज्यादा बेहतर रहेगा क्योंकि इसकी कवरेज काफी दूर तक मिलती है. इसके अलावा अगर बाकी डिवाइसेज में नेट सही चल रहा है और सिर्फ आपके Phone में अटक रहा है तो सेटिंग्स में जाकर Wi-Fi नेटवर्क को एक बार Forget कर दें. इसके बाद दोबारा पासवर्ड डालकर कनेक्ट करने से नेटवर्क के छोटे-मोटे बग्स तुरंत सही हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें






















