एक्सप्लोरर

Rapz ने लॉन्च की दमदार स्मार्टवॉच तो Truke ने पेश किया BTG स्‍टॉर्म, जानिए दोनों के फीचर्स और कीमत

Rapz ने अपने स्मार्टवॉच सेगमेंट का विस्तार किया है. कंपनी ने लेटेस्ट एक्टिव टॉक स्मार्टवॉच लॉन्च की है. दूसरी तरफ, ट्रूक ने अपनी बढ़ती गेमिंग टीडब्ल्यूएस रेंज में बीटीजी स्‍टॉर्म का पेश किया है.

Rapz Smartwatch : भारत के लीडिंग स्मार्ट एक्सेसरीज और ऑडियो ब्रांड, रैप्ज ने अपने स्मार्टवॉच सेगमेंट का विस्तार किया है. कंपनी ने लेटेस्ट एक्टिव टॉक स्मार्टवॉच लॉन्च की है. यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग और म्यूजिक के लिए बिल्ट-इन स्पीकर के साथ आती है. इसमें 2.02 इंच की फुल टच एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले भी है. यह डिवाइस आपकी हेल्थ का भी ध्यान रखती है. डिवाइस ब्लड ऑक्सीजन SpO2 स्तर, हार्ट रेट आदि पर नजर रखकर आपके पर्सनल हेल्थ कोच के रूप में काम करती है. वॉच को IP68 रेटिंग भी मिली हुई है.

कितनी है एक्टिव टॉक स्मार्टवॉच की कीमत?

Rapz की लेटेस्ट स्मार्टवॉच ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर दोनों में 2499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है. इसकी MRP 9999 रुपये है. स्मार्टवॉच 500 दिन की लिमिटेड वारंटी के साथ आती है. इसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी दी गई है, जिसे लेकर 5 दिन तक (कॉलिंग के बिना 15 दिन) चलने का वादा कर रही है. वॉच में वायरलेस चार्जिंग और 100 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट भी है. 


Rapz ने लॉन्च की दमदार स्मार्टवॉच तो Truke ने पेश किया BTG स्‍टॉर्म, जानिए दोनों के फीचर्स और कीमत

ट्रूक ने लॉन्च किया बीटीजी स्‍टॉर्म

ट्रूक ने अपनी बढ़ती गेमिंग टीडब्ल्यूएस रेंज में बीटीजी स्‍टॉर्म का पेश किया है. लॉन्च ऑफर के तहत फिलहाल आप इसे 899 रुपये में खरीद सकते हैं. आप ट्रूक का बीटीजी स्‍टॉर्म Amazon, Flipkart और Truke की ऑफिशियल वेबसाइट से 899 रुपये की विशेष लॉन्च कीमत पर खरीद सकते है. हालांकि, बीटीजी स्‍टॉर्म की कीमत 1099 रुपये है. 

ट्रूक बीटीजी स्‍टॉर्म के फीचर्स

अगर इसके फीचर्स पर नजर डाली जाए तो हाई क्वालिटी वाले 13 मिमी टाइटेनियम स्पीकर ड्राइवरों से लैस, बीटीजी स्ट्रॉम शानदार ऑडियो परफॉर्मेंस के साथ आता है.  बीटीजी स्ट्रॉम में एक डेडीकेटेड गेमिंग मोड है, जो अल्ट्रा-लो लेटेंसी ऑफर करता है. इसके अलावा, इसमें डुअल-माइक, एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन तकनीक भी शामिल है, जो बैकग्राउंड के शोर को कम करते हुए टीम के साथ स्पष्ट संचार को सक्षम बनाता है.


Rapz ने लॉन्च की दमदार स्मार्टवॉच तो Truke ने पेश किया BTG स्‍टॉर्म, जानिए दोनों के फीचर्स और कीमत

बीटीजी स्टॉर्म चार्जिंग केस के साथ 50 घंटे तक का प्लेटाइम और एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का प्लेटाइम ऑफर करता है. बता दें कि बीटीजी स्टॉर्म के साथ आपको 12 महीने की वारंटी मिलेगी और देश भर में ट्रूक के 250+ एक्टिव सर्विस सेंटर के मजबूत नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी, जिससे सेल के बाद आपको प्रीमियम अनुभव मिल सकेगा. 

यह भी पढ़ें -  Zomato ले आया अपनी UPI Service, क्या अब खाना ऑर्डर करने के लिए GPay, Paytm की नहीं जरूरत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget