एक्सप्लोरर

इस रक्षाबंधन पर आपकी बहन के लिए ये बजट स्मार्टफोन बन सकते हैं बेस्ट गिफ्ट

इस रक्षाबंधन अगर आप भी अपनी प्यारी बहन को एक स्मार्टफोन गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपको 10 हजार रुपये के अंदर आने वाले कुछ ऐसे ही स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं.

नई दिल्ली: रक्षाबंधन, भाई और बहन के लिए सबसे खास त्यौहार माना जाता है, इस रक्षाबंधन अगर आप भी अपनी प्यारी बहन को एक स्मार्टफोन गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपको 10 हजार रुपये  के अंदर आने वाले कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी प्यारी बहन के लिए बेस्ट गिफ्ट साबित हो सकते हैं.

Realme C11

हाल ही में लॉन्च हुआ Realme C11 एक बजट स्मार्टफोन है. जिसे आप अपनी  बहन को इस रक्षाबंधन पर गिफ्ट कर सकते हैं. यह फोन एक ही  वेरियंट में मिलेगा जोकि 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा.कीमत की बात करें तो इस वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये रखी है. नए C11 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले लगा है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है. पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिनमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी का कैमरा दिया है. Realme Narzo 10A

Realme Narzo 10A की कीमत 8,999 रुपये है. इस फोन में  6.5 इंच का डिस्प्ले दी गई है. ये फोन मीडियाटेक हेलियो G70 प्रोसेसर पर बेस्ड है. फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है. इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. राखी पर गिफ्ट करने के लिए यह भी एक अच्छा ऑप्शन आपके लिए हो सकता है.

Vivo U10

Vivo का U10 बजट सेगमेंट में शानदार स्मार्टफोन है. इसमें 3 GB RAM+32 GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है, और इस वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपये है. इस फोन में 6.35 इंच का HD+ डिस्प्ले लगा है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13मेगापिक्सल + 8मेगापिक्सल + 2मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 665 AIE प्रोसेसर दिया है. खास बात यह है कि इसमें 18W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 mAh की बैटरी लगी है. आप इस फोन को भी अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं.

Infinix Smart 4 Plus

इस फोन में  6.82 इंच का HD+ ड्रॉप नॉच डिस्प्ले लगा है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है. प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में मीडियाटेक हीलियो A25 प्रोसेसर लगा है. यह फोन 3GB रैम और 32 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. कंपनी ने इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो ट्रिपल एलईडी फ्लैश और डेप्थ सेंसर से साथ है.इसके अलावा सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है.

Samsung Galaxy M01

Samsung Galaxy M01 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोससर दिया गया है. वहीं ये फोन 4000mAh की बैटरी से लैस है. फोटोग्राफी के लिए  इसमें 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. सैमसंग के इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है.

Nokia 5.1 Plus

इस लिस्ट में नोकिया का एक और फोन शामिल है. Nokia 5.1 Plus में 5.84 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले नॉच के साथ दिया गया है. इस फोन के रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर वाला लेंस दिया गया है. नोकिया के इस फोन में भी 3060mAh की बैटरी दी गई है. ये फोन आप 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Redmi 8A Dual

इस फोन में Snapdragon 439 प्रोसेसर है और 6.22 इंच का डिस्प्ले है. इसमें यूजर्स माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 GB तक बढ़ा सकते हैं.फोन में रियर पैनल पर 2 कैमरा हैं. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जबकि 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. वहीं 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इसके साथ है. फोन में 5000 MAH की जबरदस्त बैटरी है. इस फोन की कीमत 7,499 (2GB + 32 GB)रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें 

1 GB रैम के साथ आते हैं ये बेहद सस्ते स्मार्टफोन, प्रोसेसर है दमदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple Touchscreen MacBook Pro : MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
AI Cyber Attacks : अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
Temple wearable Pre-Orders: Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget