एक्सप्लोरर

क्या PUBG जैसा कोई नया गेम आने वाला है? भारत को लेकर मेगा प्लानिंग कर रही कंपनी, ये जानकारी आई सामने

PUBG जैसे गेम्स बनाने वाली कंपनी क्राफ्टन ने भारत में अपने पैर फैलाने की तैयारी कर ली है. इसके लिए कंपनी भारी निवेश करेगी और वह एक और गेम लाने की प्लानिंग कर रही है.

PUBG और Battlegrounds Mobile India (BGMI) जैसे गेम्स बनाने वाली कंपनी Krafton ने भारत को लेकर बड़ी योजना बनाई है. कंपनी भारत में अपनी जमीन मजबूत करना चाहती है और इसके लिए वह हर साल देश में 50 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी. चीन और अमेरिका जैसे देशों में अब कंपनी की ग्रोथ कम हो गई है. ऐसे में वह भारत जैसी तेजी से उभरती मार्केट पर अपना ध्यान लगाएगी. 

एक और हिट गेम लाना चाहती है कंपनी

PUBG की बड़ी कामयाबी के बाद कंपनी भारत में एक और हिट गेम लाने की प्लानिंग कर रही है. क्राफ्टन के इंडिया ऑपरेशन हेड सीन सॉन ने कहा कि PUBG की सफलता को दोहराना मुश्किल है, लेकिन यह कंपनी की प्राथमिकता है. बैटलग्राउंड जैसा कोई और गेम बनाना बहुत मुश्किल है, लेकिन कंपनी इस चुनौती का सामना करने को तैयार है. भारतीय यूजर्स के बिहेवियर के बारे में बताते हुए सॉन ने कहा कि भारत चुनौती और मौका दोनों है. यहां लोग नए गेम को लेकर बहुत उत्साहित नहीं है और खर्च करने से बचते हैं, लेकिन एक बार अगर उन्हें मजा आने लगे तो वो लंबे समय तक इस पर बने रहते हैं.

क्राफ्टन के लिए भारत बड़ी मार्केट

भारत की गेमिंग मार्केट का दायरा लगातार बढ़ रहा है. एक अनुमान के मुताबिक, भारत में पिछले साल करीब 44.4 करोड़ गेमर्स थे, जो 2023 की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है. हालांकि, पैसा खर्च करने के मामले में भारतीय गेमर्स अन्य देशों की तुलना में काफी पीछे हैं.भारत में लगभग 30 प्रतिशत गेमर्स ही गेम्स के लिए पैसा खर्च करते हैं. क्राफ्टन की बात करें तो भारत उसकी पांच सबसे बड़ी मार्केट में से एक है. अब कंपनी अपनी ग्रोथ के अगले चरण के लिए भारत को महत्वपूर्ण मान रही है. यह कंपनी भारत में अब तक डिजिटल कंटेट प्लेटफॉर्म्स पर लगभग 200 मिलियन डॉलर निवेश कर चुकी है. 

ये भी पढ़ें-

Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन में क्या-क्या मिलेगा? प्रोसेसर और डिस्प्ले समेत सामने आई ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget