एक्सप्लोरर

WhatsApp पर शुरु हुआ OTP स्कैम! अपने व्हाट्सऐप को हैकर्स से कैसे बचाएं?

अगर आप वॉट्सएप यूज करते हैं तो जान लीजिए हैकर्स आजकल व्हाट्सऐप पर OTP स्कैम चला रहे हैं. हैकर्स बड़े शातिराना अंदाज में आपसे ओटीपी जानकर आपके व्हाट्सऐप का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका अकाउंट हैकर्स से बचा रहे तो इन बातों का ध्यान रखें.

WhatsApp ऐसा प्लेटफोर्म है जिसे पूरी दुनिया में यूज किया जा रहा है. कम्युनिकेशन के लिए व्हाट्सऐप से अच्छा और फेमस प्लेटफॉर्म शायद ही कोई होगा. यही वजह है भारत समेत पूरी दुनिया में लोग व्हाट्सऐप पर चैट, फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट फाइल भेजते हैं. ऐसे में व्हाट्सऐप पर हमारा जरूरी डाटा भी रहता है जिसपर हैकर्स की भी नज़र रहती है. आजकल WhatsApp पर होने वाले कई तरह के फ्रॉड सामने आ रहे हैं. व्हाट्सऐप से आपका डाटा चोरी के अलावा शातिर हैकर्स आपके अकाउंट को भी हैक कर सकते हैं. इसलिए आपको व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने से पहले इन खास बातों का ध्यान रखना चाहिए. जानते हैं व्हाट्सऐप का नया OTP स्कैम क्या है.

1- व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि हैकर सबसे पहले आपको किसी जानने वाले के नाम से ही मैसेज भेजते हैं. मैसेज में ऐसा कुछ होगा जिससे आपको लगेगा कि मैसेज भेजने वाला मुसीबत में है. हैकर्स आपके दोस्त या रिश्तेदार के नंबर से भी मैसेज भेज सकते हैं.

2- जब आप मैसेज भेजने वाले फ्रेंड या रिश्तेदार से बात करने लगेंगे तो वो आपके फोन पर एक OTP भेजेगा और कहेगा कि गलती से OTP तुम्हारे व्हाट्सऐप पर चला गया है वो उसे बता दें. लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि ओटीपी के जरिए हैकर आपके अकाउंट को हैक करना चाहता है.

3- अगर आपने ओटीपी बता दिया तो आपके नंबर से हैकर के फोन में व्हाट्सएप चालू हो जाएगा. आपको बता दें व्हाट्सएप को किसी नए डिवाइस में इंस्टॉल करने के लिए ओटीपी की जरूरत होती है हैकर आपसे वही ओटीपी मांग रहा होता है.

4- अब आपका व्हाट्सऐप अकाउंट हैकर के कब्जे में आ जाता है. अब हैकर आपके नंबर से आपके फ्रेंड्स और परिजनों को पैसे भेजने के मैसेज करेगा. इसके अलावा हैकर आपको ब्लैकमेल कर परेशान कर सकता है. इस तरह के स्कैम से बचने के लिए आप किसी के साथ ओटीपी शेयर ना करें.

5- किसी भी तरह से स्कैम से बचने के लिए आप अपने व्हाट्सएप में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑप्शन को भी ऑन कर लें. इसके बाद हैकर्स को या किसी दूसरी डिवाइस में व्हाट्सऐप चलाने से पहले ओटीटी के अलावा एक कोड की जरूरत होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए बड़ा खतरा'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए बड़ा खतरा'
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Embed widget