एक्सप्लोरर

बेंगलुरु टेक समिट में बोले पीएम मोदी- लोगों की जीवनशैली बना डिजिटल इंडिया कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया की वजह से आज देश में मानव केंद्रित विकास हो रहा है. इतने बड़े स्तर पर इसके इस्तेमाल ने नागरिकों के जीवन में कई बदलाव किए हैं और इससे मिल रहे फायदे से हर कोई वाकिफ है.

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बेंगलुरु टेक समिट में कहा कि केंद्र सरकार का 'डिजिटल इंडिया' कार्यक्रम आज लोगों की जीवनशैली बन गया है, खासकर उन लोगों की जो गरीब हैं, हाशिए पर हैं और जो सरकार में हैं. वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से तीन दिवसीय प्रौद्योगिकी शिखर सम्‍मेलन ‘बेंगलुरु टैक समिट-2020’ का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का मॉडल ‘‘प्रौद्योगिकी पहले’’ है जिसका इस्तेमाल लोगों के जीवन में बहुत बदलाव लेकर आया है और इसके जरिए लोगों की गरिमा में वृद्धि हुई है.

'लोगों की जीनवशैली बना डिजिटल इंडिया' मोदी ने कहा, "पांच साल पहले हमने डिजिटल इंडिया की शुरुआत की थी. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इसे सरकार की किसी सामान्य पहल की तरह नहीं देखा जा रहा है. डिजिटल इंडिया जीवनशैली बन गया है, खासकर उन लोगों की जो गरीब और हाशिए पर हैं तथा तथा जो सरकार में हैं." प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि डिजिटल इंडिया की वजह से आज देश में मानव केंद्रित विकास हो रहा है. इतने बड़े स्तर पर इसके इस्तेमाल ने नागरिकों के जीवन में कई बदलाव किए हैं और इससे मिल रहे फायदे से हर कोई वाकिफ है."

'टेक्नोलॉजी के जरिए एक क्लिक में पहुंची मदद' उन्होंने कहा, "टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से मानव गरिमा में वृद्धि हुई है. आज करोड़ों किसानों को सिर्फ एक क्लिक के जरिए आर्थिक मदद पहुंचती है. जब देश में लॉकडाउन चरम पर था तब वह टेक्नोलॉजी ही थी जिसने भारत के गरीबों को मदद सुनिश्चित की. उन्होंने कहा कि आज हमारे पास सर्वश्रेष्ठ दिमाग के साथ बड़ा बाजार भी है. हमारे टेक्नोलॉजी जगत के पास वैश्विक होने की क्षमता भी है. अब समय है कि भारत के टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस को विश्व में ले जाएं.

बेंगलुरु टैक समिट में ये हस्तियां होंगी शामिल 'बेंगलुरु टैक समिट' में ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन, स्विस कॉन्‍फेडरेशन के उपाध्‍यक्ष गाई पार‍मेलिन और कई अन्‍य गणमान्‍य हस्तियां भाग लेंगी. इनके अलावा इस कार्यक्रम में भारत समेत पूरे विश्‍व के लीडिंग थिंकर, इंडस्ट्री फ्रंटलाइन बिजनसमैन, टेक्नीकल एक्सपर्ट्स, रिसर्चर्स, इनोवेटर, इन्वेस्टर्स, पॉलीसी मेकर्स के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र की महत्‍वपूर्ण हस्तियां भी शामिल होंगी.

इनके सहयोग से आयोजित हो रहा समिट तीन दिनों के इस सम्मेलन का आयोजन कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी सोसाइटी (केआईटीएस), कर्नाटक सरकार के इन्‍फॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी संबंधी विजन ग्रुप, बायोटेक्‍नोलॉजी एंड स्‍टार्टअप, सॉफ्टवेयर टेक्‍नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और एम.एम. एक्टिव साइंस टैक कम्‍युनिकेशन्‍स के सहयोग से किया है.

Next is Now है समिट का मेन टॉपिक इस साल सम्‍मेलन का मुख्‍य विषय ‘Next is Now’ है. इसके तहत कोरोना वायरस महामारी के बाद के विश्‍व में उभरती मुख्‍य चुनौतियां और ‘इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और बायोटेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में प्रमुख टेक्नोलॉजी के अलावा इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के प्रभाव पर मुख्‍य रूप से चर्चा होगी.'

ये भी पढ़ें

PUBG Mobile India खेलने के लिए ऐसे करें प्री- रजिस्ट्रेशन, जानें क्या होगा इस बार गेम में खास Apple को पुराने फोन स्लो करना पड़ा महंगा, अब देना होगा इतने अरब का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget